फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कृष 3' में 28 किलो की ड्रेस पहनी विवेक ओबेरॉय ने

Wed, 07 Aug 2013 11:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता विवेक ओबेरॉय कृष 3 में एक विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। विलेन का इफेक्ट देने के लिए विवेक ने एक भारी-भरकम पोशाक पहनी है। खास बात यह है कि उस पोशाक का वजन 28 किलो है।
विज्ञापन


कृष 3 की खासियत ये है कि इस फिल्म में सुपर हीरो की तरह ही सुपर विलेन भी है। इस सुपर विलेन के बारे में फिल्म में सुपर हीरो बने ऋतिक रोशन ने कहा कि फिल्म में विलेन कोई साधारण विलेन नहीं है, वह ‘सुपर विलेन’ है। सुपर विलेन के बिना सुपर हीरो कुछ भी नहीं। हम जानते थे कि सुपर हीरो से लड़ने के लिए असाधारण खलनायक चाहिए।



उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट पर काम करते हुए हम तब चौंके जब लगा कि सुपर विलेन तो सुपर हीरो से ज्यादा शक्तिशाली बन गया है। हर फिल्म में एक बुरा आदमी होता है, लेकिन हमने अपने बैड मैन को इतने पावर दे दिए कि सुपर हीरो के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं। हमें दोनों के बीच शक्ति संतुलन करना था। मुझे लगता है कि हम इसमें कामयाब हुए।
विज्ञापन


हीरो से पहले तय हुआ विलेन

ऋतिक कहते हैँ कि जब हमने स्क्रिप्ट तैयार कर ली और और ये सोचा कि सुपर विलेन किसे बनाना है तो हम सिर्फ एक ही नाम तय कर पाए और वह नाम है, विवेक ओबेराय। हमें लगा कि उनसे बेहतर यह काम और कोई नहीं कर सकता। इसके बाद हमने किसी और नाम पर विचार नहीं किया। विवेक ने शानदार काम किया है। लोग उन्हें इस विलेनगिरी के लिए याद रखेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें