फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण धवन ने साझा की 'सिटाडेल' में पर्दे के पीछे की तस्वीरें, बोले- 'स्वतंत्रता मुफ्त में नहीं..'

Fri, 18 Oct 2024 12:02 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अपने लुक को दिखाते हुए वरुण ने पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में प्रशंसकों ने भी अभिनेता की तारीफ में कमी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता वरुण धवन जल्द ही अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आने वाले हैं। वरुण की इस सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस रिलीज के बाद वरुण ने प्रशंसकों के लिए सीरीज में पर्दे के पीछे की कुछ शानदार तस्वीरें और अपना लुक साझा किया है। सिटाडेल में वरुण धवन के इस लुक को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
सोशल मीडिया पर साझा किया लुक
वरुण धवन ने अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वरुण और सामंथा के एक्शन अवतार को देखने के लिए प्रशंसक काफी उत्सुक हैं। इस सीरीज की रिलीज से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फिल्म के लुक साझा कर कहा, 'स्वतंत्रता मुफ्त में नहीं मिलती'।

Mr & Mrs Smith 2: नए जॉन-जेन की तलाश में 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ-2' के मेकर्स, बिली इलिश के नाम की चर्चा तेज

वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
प्रशंसकों ने की वरुण धवन की तारीफ
वरुण के इस अवतार को देखकर प्रशंसकों ने उनकी तारीफ की है। वरुण धवन के एक्शन अवतार को देखकर प्रशंसकों ने कहा, 'बनी ऑन फायर, मैं 7 नवंबर तक इंतजार नहीं कर सकता'। कई अन्य प्रशंसकों ने वरुण धवन की इस पोस्ट पर फायर और लव इमोजी शेयर की हैं।
 

Neena Gupta: 'वहां लोग शिकायत नहीं करते, समय से सेट पर आते हैं', नीना गुप्ता ने की साउथ सिनेमा की जमकर तारीफ

विज्ञापन

वरुण धवन-सामंथा रुथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सात नवंबर को होगी रिलीज
सिटाडेल हनी बनी का ट्रेलर 90 के दशक की याद दिलाता है। आपको बता दें कि फिल्म 'सिटाडेल: हनी बन्नी' का प्रीमियर सात नवंबर को प्राइम वीडियो पर होने वाला है। अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' के इस भारतीय स्पिन ऑफ में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा के के मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें