फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: एक बार फिर 'वीडी 18' की शूटिंग में घायल हुए वरुण धवन, पोस्ट साझा कर दी जानकारी

Tue, 26 Dec 2023 06:59 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : social media
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वीडी 18' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। कलीस द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी और एटली ने किया है। शूटिंग में बिजी होने बावजूद भी वरुण सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपडेट साझा करते रहते हैं। हाल ही में वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस वीडियो में अभिनेता के पैर में पट्टी बंधी नजर आ रही है। 
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर दी जानकारी 
वरुण धवन ने आज 26 दिसंबर को फैंस के साथ यह वीडियो साझा किया है। यह वीडियो देखकर वरुण के फैंस उनके लिए चिंतित हो गए हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पैर पर बंधी पट्टी का वीडियो साझा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर वीडी 18 की शूटिंग में वह घायल हो गए हैं। वरुण ने स्टोरी के साथ लिखा, 'एक बार फिर वीडी 18 की शूटिंग में...।'
 

यह भी पढ़ें: Twinkle Khanna: ट्विंकल को याद आए बेटे के स्कूल के दिन, बोलीं- 'काउंसलर ने दी थी यूनिवर्सिटी जाने की नसीहत'
विज्ञापन


पहले भी 'वीडी 18' की शूटिंग में हुए घायल 
दिसंबर में वरुण ने 'वीडी 18' की शूटिंग की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनको चोट लगी हुई थी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की गई तस्वीर में एक्टर ने लोहे की रॉड लगने के बाद सूजे हुए पैर की तस्वीर साझा की थी। वहीं, इससे पहले भी 'वीडी 18' की शूटिंग के दौरान अभिनेता घायल हुए हैं। वरुण की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।  
विज्ञापन




'वीडी 18' फिल्म की स्टारकास्ट 
'वीडी 18' के बारे में बात करें तो, वरुण धवन इस फिल्म में पहली बार एटली कुमार के साथ काम करते नजर आएंगे। मेकर्स इस फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2024 के अंत या फिर 2025 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण की इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: Sheezan Khan Post: 'चुप हूं कि तमाशा ना बने...,' तुनिषा शर्मा की पहली बरसी पर शीजान खान का गुप्त पोस्ट वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें