फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twinkle Khanna: ट्विंकल को याद आए बेटे के स्कूल के दिन, बोलीं- 'काउंसलर ने दी थी यूनिवर्सिटी जाने की नसीहत'

Tue, 26 Dec 2023 05:39 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना - फोटो : social media
विज्ञापन
अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना ने 48 साल की उम्र में यूनिवर्सिटी लौटकर अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया है। अभिनेत्री ने बीते दिनों गोल्डस्मिथ, लंदन यूनिवर्सिटी से कथा लेखन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। ट्विंकल ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने बेटे आरव के साथ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने उन दिनों को भी याद किया, जब वे अपने बेटे को स्कूल काउंसलर के पास ले जाती थीं। 
विज्ञापन


काउंसलर ने दी थी यूनिवर्सिटी जाने की सलाह
अभिनेत्री ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, 'जब मेरा बेटा छोटा था, मैं उसे स्कूल काउंसलर के पास ले जाती थी और मैं कहती थी कि मैं यूनिवर्सिटी वापस जाना चाहती हूं। उस समय काउंसलर ने मुझसे कहा कि अब मुझे अपने बच्चे की देखभाल करनी चाहिए, जब वह बड़ा हो जाएगा तो मैं वापस यूनिवर्सिटी जा सकती हूं। मैं उनकी इस बात पर हंसती थी, लेकिन आज वो दिन मुझे याद आता है।' 

यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee: मनोज को जोरम के रोल के लिए मिली घर से प्रेरणा, बताया- 'एक बार मां ने मरने के लिए मांगा था जहर'
विज्ञापन


महामारी के बाद लिया पढ़ने का फैसला
ट्विंकल ने अपने बेटे आरव के साथ एडमिशन देने का अनुभव साझा करते हुए कहा, 'मैंने कोरोना महामारी के बाद फैसला किया कि मैं पढ़ना चाहती हूं। जब मैं और मेरा बेटा दोनों एक साथ यूनिवर्सिटी में आवेदन कर रहे थे, तो हम दोनों डरे हुए थे। अगर हम दोनों का एडमिशन एक ही यूनिवर्सिटी में होता है, तो आरव मुझसे मिलने आएगा। इसलिए हमने तय किया कि अगर ऐसा होता है, तो हम एक-दूसरे को नहीं जानने का दिखावा करेंगे। क्योंकि यह वास्तव में अच्छा नहीं है। लेकिन मुझे मेरी पहली पसंद गोल्डस्मिथ मिल गई।'
विज्ञापन


दोस्तों को लेकर कही यह बात 
यूनिवर्सिटी में अपने अनुभव साझा करते हुए ट्विंकल ने कहा, 'मुझे गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी में एक दोस्तों का ग्रुप मिला। इस ग्रुप में मेरे चार दोस्त थे और हमारे ग्रुप को 'स्क्रिब्स इन द सिटी' कहा जाता था। हममें से एक 66 साल का था। मैं 48 साल की और हमारे दो दोस्त 25 साल के लड़के थे। मैंने अपने इन दोस्तों के साथ काफी मस्ती की। मुझे चिंता थी कि मैं रोजाना किसके साथ लंच करूंगी, लेकिन उनसे मिलने के बाद मुझे कभी भी अकेले लंच नहीं करना पड़ा।'

यह भी पढ़ें: South: फिल्मों के साथ बयानों को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं ये हसीनाएं, एक को मिला 'कंट्रोवर्सी क्वीन' का टैग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें