रोहित शेट्टी ने पलटी किस्मत
संजय मिश्रा की फिल्मों में वापसी कराने का श्रेय निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी को जाता है। रोहित संजय मिश्रा को ढूंढते हुए ऋषिकेश में उस ढाबे तक पहुंचे, जहां संजय मिश्रा काम करते थे। इसके बाद उन्होंने संजय मिश्रा को फिल्मों में वापसी के लिए मनाया और 2009 में आई अपनी फिल्म ‘ऑल द बेस्ट’ में साइन किया। यहीं से संजय मिश्रा की किस्मत पलट गई। इसके बाद वो एक के बाद एक फिल्में करते गए। आज संजय मिश्रा बॉलीवुड का एक जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं।
150 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक, मुंबई में है सी-फेसिंग अपार्टमेंट
पर्दे पर अक्सर सिंपल और आम आदमी के किरदार निभाने वाले संजय मिश्रा असल जिंदगी में कई करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 तक संजय मिश्रा की नेट वर्थ 150 करोड़ रुपए के करीब बताई जाती है। अब वो मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं। जुलाई 2025 में खबर आई थी कि उन्होंने मुंबई के मड आईलैंड में सी फेसिंग एक अपार्टमेंट खरीदा है। जिसकी कीमत लगभग 4.95 करोड़ रुपये बताई गई थी। मुंबई के अलावा संजय मिश्रा का पटना में भी अपना घर है, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है।
यह खबर भी पढ़ेंः Vadh 2 Movie Review: बांधकर रखती है ‘वध 2’, अभिनय सबसे मजबूत पक्ष; क्लाइमैक्स में पासा पलटते हैं निर्देशक
लोनावला में है ऑर्गेनिक फॉर्महाउस
साल 2024 में संजय मिश्रा ने महाराष्ट्र के लोनावला स्थित तिस्करी गांव में एक ऑर्गेनिक फार्महाउस भी बनवाया। यह फार्म हाउस एग्रो-टूरिज्म के लिए एक जगह के रूप में विकसित है, जहां खेती के अनुभव के साथ-साथ रहने की सुविधा भी है। इसके अलावा उन्होंने एक शिव मंदिर का भी निर्माण करवाया है।
संजय मिश्रा के पास हैं कई लक्जरी कारें
संजय मिश्रा के पास कई लक्जरी कारें हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू और टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल हैं। वे लग्जरी के साथ-साथ पावरफुल एसयूवी के शौकीन हैं।
फिल्में और विज्ञापन है कमाई का जरिया
संजय मिश्रा की कमाई का प्रमुख जरिया फिल्मों से होने वाली कमाई है। हालांकि, उनकी फीस को लेकर अलग-अलग जानकारियां हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक फिल्म के लिए 70 से 85 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा संजय मिश्रा विज्ञापनों से भी पैसा कमाते हैं। वो अक्सर कई विज्ञापनों में नजर आते हैं।
रवि किशन, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
संजय मिश्रा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
संजय मिश्रा के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ‘वध 2’ के बाद अब वो कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में ‘फेरा’ और ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं।