फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना की शादी टूटने पर एक्टर नंदीश संधू ने किया नया खुलासा, बोले- ‘6 साल से दोनों के बीच…’

Fri, 06 Feb 2026 03:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Smriti Mandhana-Palash Muchhal: सिंगर कंपोजर पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को लेकर पिछले साल के नवंबर में काफी हंगामा हुआ। आखिरी में उनकी शादी नहीं हुई। इस मामले पर हाल ही में पलाश मुछाल के करीबी और एक्टर नंदीश संधू ने कई बातें साझा की हैं। 
विज्ञापन
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने के पीछे एक कथित चैट को जिम्मेदार माना गया। पलाश पर चीटिंग के आरोप सुनने को मिले। लेकिन इस मामले पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। आखिरी में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पलाश और स्मृति ने जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही। हाल ही में इस शादी के टूटने के बारे में नंदीश संधू ने कई बातें साझा की हैं। 

विज्ञापन


क्यों टूटी पलाश और स्मृति की शादी? 
हाल ही में एक्टर नंदीश संधू ने मिस मालिनी के पॉडकास्ट में कहा, ‘पलाश और स्मृति की शादी के पोस्टपोन होने की वजह वही थी, जो सबको बताई गई। जो मीडिया और आप लोगों को बताई गई है। स्मृति के पिता की तबीयत वास्तव में ठीक नहीं थी। वे अस्पताल में थे। इसी वजह से सारी चीजें पोस्टपोन करनी पड़ी।’
क्या पलाश ने स्मृति को धोखा दिया था। इस सवाल पर नंदीश संधू बोले, ‘बेहतर होगा कि इस बारे में अभी कुछ न कहा जाए। पलाश अपनी तरफ से बात रखें। मुझे तो मीडिया के जरिए पता चला कि ऐसी बातें छप रही हैं। मुझे यह देखकर बहुत बुरा लग रहा था।’ 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पलाश और स्मृति के रिश्ते को लेकर क्या बोले नंदीश? 
नंदीश संधू ने पलाश और स्मृति के रिलेशनशिप को लेकर भी बात की। वह कहते हैं, ‘शादी नहीं हो पाई, इसके पीछे जो भी वजह रही हो। लेकिन मैंने दोनों के बीच प्यार देखा है। 5-6 साल से दोनों के बीच गहरा प्यार था। दोनों क्यूट और अच्छे कपल थे।’ बता दें कि नंदीश संधू भी पलाश और स्मृति की शादी के फंक्शन में मौजूद थे।  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें