फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaani Kapoor: फजीहत के बाद छवि सुधारने को वाणी ने किया ये काम, इंस्टाग्राम से हटाईं 'अबीर गुलाल' की सारी पोस्ट

Fri, 02 May 2025 05:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Abir Gulaal Banned In India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज पर भारत में बैन लग चुका है। इसके बाद अब वाणी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं।
विज्ञापन
वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@vaanikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणी कपूर को लेकर जब से यह खबर आना शुरू हुई कि फिल्म 'अबीर गुलाल' में वे पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी, तभी से एक दर्शक वर्ग में उनके प्रति नाराजगी का भाव था। भारत में फिल्म की रिलीज का भी विरोध हो ही रहा था, जिसमें कुछ राजनीतिक दलों ने साफ कह दिया था कि वे देश में इस फिल्म की रिलीज का विरोध करेंगे। फिर, 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ। इसके बाद वाणी कपूर को जमकर ट्रोल किया गया। फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज पर तो खैर प्रतिबंध लग ही चुका है। वाणी भी अब समझ चुकी हैं कि अब इस फिल्म को लेकर बात करना भी ठीक नहीं, लिहाजा उन्होंने इससे जुड़े पोस्ट भी हटा लिए हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Harry Potter Day: क्यों दो मई को मनाया जाता है हैरी पॉटर डे ? इस दिन क्या खास करते हैं पॉटर फैंस, यहां जानें

Trending Videos

अबीर गुलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @vaanikapoor
डिलीट किए 'अबीर गुलाल' से संबंधित पोस्ट
वाणी कपूर इन दिनों अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड 2' में नजर आ रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'अबीर गुलाल' से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। फवाद खान के साथ उनका पोस्टर हो या फिर फिल्म के गाने की झलकियां आदि। वाणी के इंस्टा अकाउंट पर 'अबीर गुलाल' से संबंधित कोई पोस्ट नजर नहीं आ रहा है।
 

वाणी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@vaanikapoor
नौ साल बाद हिंदी फिल्म में नजर आते फवाद
पहलगाम आतंकी हमले के बाद वाणी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस दुखद घटना के बाद फिल्म की भारतीय रिलीज पर प्रतिबंध लग चुका है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान करीब नौ साल बाद किसी हिंदी फिल्म में वापसी करने वाले थे। वाणी ने इंस्टाग्राम से 'अबीर गुलाल' से जुड़ी सभी पोस्ट हटा ली हैं, लेकिन उन्होंने फिल्म से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Mika Singh: मीका सिंह बोले, ‘अब सिंगर उदित नारायण ज्यादा फेवरेट बन गए हैं’; सलमान खान से जुड़े राज भी खोले
विज्ञापन

अबीर गुलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में बैन फवाद खान का इंस्टाग्राम अकाउंट
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी भारत में बैन लग चुका है। अभिनेता फवाद खान का इंस्टाग्राम अकाउंट भी अब भारत में प्रतिबंधित है। उनके अलावा हानिया आमिर, माहिरा खान और आतिफ असलम के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमलों में 26 लोगों की जान गई। इनमें अधिकांश पर्यटक थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें