फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune Highway Trailer: ‘पुणे हाईवे’ का ट्रेलर जारी, मौत के खेल के रहस्य में उलझे अमित साध और जिम सरभ

Fri, 02 May 2025 05:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमित साध और जिम सरभ की फिल्म ‘पुणे हाईवे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में दोस्ती की कहानी दिखी, जो मौत के खेल में उलझ गए हैं। 
 
विज्ञापन
पुणे हाईवे - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमित साध और जिम सरभ जैसे शानदार अभिनेताओं से सजी फिल्म ‘पुणे हाईवे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह ट्रेलर सस्पेंस, ड्रामा और रहस्य से भरी एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जो दोस्ती के अटूट बंधन को केंद्र में रखती है। यह फिल्म 16 मई, 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बग्स भार्गव कृष्णा और राहुल दाकुन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक समीक्षकों द्वारा सराहे गए नाटक पर आधारित है और इसे ड्रॉप डी फिल्म्स व टेन ईयर्स यंगर प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक लाश, तीन दोस्त और सस्पेंस का तूफान
ट्रेलर की शुरुआत दोस्तों की हंसी-मजाक से होती है, लेकिन जल्द ही माहौल गंभीर हो जाता है। सवाल उठता है- क्या ये दोस्त सच का साथ देंगे या रहस्य को दफन कर देंगे? ‘पुणे हाईवे’ की कहानी तीन बचपन के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका एक सामान्य सा वीकेंड ट्रिप तब भयावह हो जाता है, जब उन्हें एक लाश मिलती है।
यह घटना उनकी जिंदगी को उथल-पुथल कर देती है और उन्हें एक मर्डर मिस्ट्री के भंवर में खींच लेती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे यह तीनों दोस्त डर, अपराध करने के बोझ और नैतिकता पर जीत पानी की कोशिश करते हैं। उनकी दोस्ती उनके बीच उनकी वफादारी की परीक्षा लेती है।
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
फिल्म में अमित साध और जिम सरभ के साथ अणुवब पाल, मंजरी फडणीस, केतकी नारायण, सुदीप मोदक, अभिषेक कृष्णन, स्वप्निल अजगांवकर और शिशिर शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म एक थ्रिलर है। अमित साध ने फिल्म के बारे में कहा, 'यह मेरे करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है, जो ‘काय पो छे’ की याद दिलाती है।  
पिछले साल गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में इस फिल्म को दिखाया गया था, जहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और शो हाउसफुल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें