फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी ने नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया से जताई सहानुभूति, बोलीं- इन्हें देख याद आ गए पुराने दिन

Sun, 05 Mar 2023 07:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पत्नी आलिया के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। अब इन दोनों के विवाद में उर्फी जावेद ने टिप्पणी की है। 
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पत्नी आलिया के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता और आलिया के बीच का विवाद गहराता ही जा रहा है। अब इन दोनों के विवाद में उर्फी जावेद ने टिप्पणी की है। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि अभिनेता ने आलिया और उनके बच्चों को आधी रात में अपने घर में घुसने से रोक दिया। अब उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और आलिया के समर्थन में आईं।

विज्ञापन

उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर किया - फोटो : इंस्टाग्राम
आज रविवार यानी पांच मार्च को उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर किया और लिखा,'कहने के लिए कुछ नहीं, मेरा दिल टूट गया। इस वीडियो ने मुझे मेरे दिनों की याद दिला दी। केवल सहानुभूति।

Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने टॉवल में करवाया बोल्ड फोटोशूट, हॉट अंदाज से मचाया तहलका

नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media
बता दें कि गुरुवार को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्हें और उनके बच्चों को घर में वापस नहीं आने दिया जा रहा है और उन्हें और नवाजुद्दीन की बेटी शोरा को भी रोते हुए देखा गया। वीडियो में आलिया ने दावा किया कि रात करीब 11 बजे नवाजुद्दीन ने गार्ड्स के एक ग्रुप को हायर किया, जो उन्हें घर में घुसने से रोक रहे थे। आलिया ने कहा कि वह नहीं जानती थी कि कहां जाए, क्योंकि उसके पास केवल 81 रुपये थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अगले ही दिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बयान में आलिया के दावे के साथ उनके वकील के दावे का भी खंडन किया।

Sara Ali Khan: पहली बार ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा, कार्तिक या गिल आखिर किसकी तरफ था इशारा?
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने भी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कुछ दर्दनाक किस्से साझा किए थे। उन्होंने अपने संघर्ष को याद किया था। अभिनेत्री ने बताया था कि उन्हें बचपन से ही फैशन का शौक था, जिसे उनके घरवाले पसंद नहीं करते थे। इस कारण उनके पिता ने उनसे मारपीट भी की और गलियां भी दी थीं। साथ ही मां ने भी बहुत मारा था। इसके बाद वह अपनी बहनों के साथ घर छोड़ कर आ गईं और एक पार्क में लगभग एक हफ्ते तक रातें बिताईं।

Ranbir Kapoor: आलिया के कारण श्रद्धा के साथ तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन नहीं कर रहे रणबीर? एक्टर ने बताया सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें