फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक के पति अभिनव का डेबिट कार्ड हुआ गायब, वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

Sun, 05 Mar 2023 07:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनव का डेबिट कार्ड गायब हो चुका है और वह इस बात से बिलकुल अंजान हैं।
विज्ञापन
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक अक्सर अपने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही उन्होंने अपने पति अभिनव के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर नेटिजंस की हंसी छूट गई है। इस फनी वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्या है इस वीडियो में...
विज्ञापन

Dia Mirza: शनिवार रात को कॉन्सर्ट में पहुंचीं दीया मिर्जा, पति और डायना संग मस्ती करते हुए साझा की तस्वीरें

 

रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
डेबिट कार्ड भूले अभिनव
एक्ट्रेस की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनव का डेबिट कार्ड गायब हो चुका है और वह इस बात से बिलकुल अंजान हैं। इस दौरान रुबीना उन्हें परेशान करने का प्लान बनाती हैं। इस क्लिप में आगे अभिनव एटीएम मशीन के पास जाते हैं और अपना कार्ड ढूंढते दिखते हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि मुझे कार्ड ब्लॉक कराना पड़ेगा। तभी, रुबीना उनका कार्ड रुबीना उन्हें दे देती हैं और थैंक्यू कहने के लिए कहती हैं। 
Raj Kundra: पोर्नोग्राफी केस के बाद पहली बार बिना फेस मास्क के दिखे राज कुंद्रा, तस्वीरें आईं सामने
विज्ञापन

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
लोग दे रहे रिएक्शन
इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आप बहुत लकी हो जो आपको रुबीना जैसी प्यार और ख्याल रखने वाली पत्नी मिली। दूसरे यूजर ने लिखा, ''बीवी ही बचाती है मुश्किल वक्त में।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर लाफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 14 को जीतने के बाद एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर उन्हें 89 लाख लोग फॉलो करते हैं। बिग बॉस के बाद वह झलक दिखला जा सीजन 10 में भी नजर आ चुकी हैं।
Shweta Bachchan: श्वेता बच्चन ने बताया क्यों लड़कियों पर सख्ती करना है जरूरी, कहा- यह दुनिया महिलाओं के लिए...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें