फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uorfi Javed: बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार उर्फी जावेद, इस फिल्म के सीक्वल में आएंगी नजर!

Wed, 13 Mar 2024 07:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्फी लव सेक्स और धोखा के सीक्वल से ब़लीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। इस फिल्म की कहानी को मौजूदा पीढ़ी के हिसाब से बुना गया है।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्फी जावेद अक्सर अपनी अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं।  सोशल मीडिया पर उनके लाखों प्रशंसक हैं। फैंस को उनकी पोस्ट का हमेशा इंतजार रहता है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आ चुकी उर्फी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे जल्द ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।  

विज्ञापन

Alia Bhatt: ईशा अंबानी के साथ अपनी दोस्ती पर आलिया ने की बात, कुछ ही दिनों के अंतर में दोनों बनी थीं मां

बॉलीवुड में एंट्री को तैयार उर्फी
बताया जा रहा है कि उर्फी लव सेक्स और धोखा के सीक्वल से ब़लीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। इस फिल्म की कहानी को मौजूदा पीढ़ी के हिसाब से बुना गया है। इसमें इंटरनेट और सोशल मीडिया की प्रासंगिकता को दिखाने की कोशिश की गई है। चूंकि फिल्म सोशल मीडिया और प्यार के बारे में बात करती हैं, ऐसे में इस फिल्म के लिए उर्फी को बिल्कुल फिट माना जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उर्फी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
The Goat Life: 'द गोट लाइफ' के संगीत लॉन्च में ए.आर रहमान ने दी लाइव परफॉर्मेंस, फिल्म के सभी कलाकार रहे मौजूद
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
लव सेक्स और धोखा के सीक्वल का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर की प्रोडक्शन कंपनी ने किया है। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। उर्फी जावेद की बात करें तो वे अब तक कई टीवी शोज का हिस्सा  रह चुकी हैं।  'बेपनाह', 'डायन', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'बड़े भैया', 'ऐ मेरे हमसफर', 'चंद्र नंदिनी' और 'मेरी दुर्गा' जैसे धारावाहिकों में वे नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वे कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ की लास्ट हिट याद है?, पढ़िए सात साल पहले की उस कहानी से पहले की नौ और कहानियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें