फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्म: सावधान इंडिया फेम दो टीवी अभिनेत्रियां को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोस्त के घर में चोरी का आरोप

Fri, 18 Jun 2021 11:02 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई पुलिस ने क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे टीवी शो में काम करनेवाली दो अभिनेत्रियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर अपने दोस्त के घर से तीन लाख 28 हजार रुपये चोरी का आरोप है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने दो टीवी एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे टीवी शो में काम करनेवाली दो अभिनेत्रियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर अपने दोस्त के घर से तीन लाख 28 हजार रुपये चोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण सीरियल की शूटिंग बंद होने के चलते दोनो पैसों की कमी से जूझ रही थी। उनका एक दोस्त आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट चलाता हैं वहां रहने के लिए दोनों कुछ दिन पहले आए थे। वहां पहले से एक पेइंग गेस्ट रह रही थी जिसका लाखों रुपए चुराकर दोनों रफूचक्कर हो गईं थी। गोरेगांव पूर्व की आरे पुलिस ने दोनों एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


दरसअल यह मामला तब का है जब आरे कॉलोनी के रॉयल पाम इलाके में स्थित एक पॉश बिल्डिंग में रहने वाले शख्स के घर 18 मई को यह दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट बनकर गई थी। उसी दौरान उस घर में पहले से मौजूद पेइंग गेस्ट के लॉकअप में रखे तीन लाख 28 हजार लेकर वहां से भाग गए। पेइंग गेस्ट द्वारा आरे पुलिस को आशंका जाहिर करते हुए टीवी एक्ट्रेस सुरभि सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव (25) और मोसिना मुख्तार शेख (19) पर उसने अपने पैसों की चोरी करने की बात कही। पुलिस जांच के दौरान सोसाइटी के प्रांगण में लगे सीसीटीवी के फुटेज जांच की गई तब वे दोनों बाहर जाते हुए दिखीं।

मामला सामने आने के बाद दोनों से पूछताछ हुई, लेकिन इस दौरान दोनों ने मौन साध रखा था। जब पुलिस ने दोनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया जिसमें पोटली ले जाते हुए साफ-साफ दिख रही थीं तब वे टूट गईं और जुर्म कबूल कर लिया। आरे पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 60 हजार रुपए बरामद कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किए। कोर्ट ने दोनों को 23 जून तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें