दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज 'गुल्लक' के चौथा भाग अब जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाला है। इस सीरीज ने अपनी दमदार और पारिवारिक खट्टी-मीठी कहानी के जरिए लोगों के दिल में खास जगह बनाई। सीरीज के तीनों सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं अब दर्शक बेसब्री से इसके चौथे भाग का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीरीज के निर्माताओं ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है।
जल्द होगी रिलीज डेट की घोषणा
टीवीएफ के 'गुल्लक' ने अपने बहुप्रतीक्षित चौथे सीजन का फिल्मांकन पूरा कर लिया है। यह सीरीज एक मध्यम वर्गीय परिवार के दैनिक जीवन के सच को दिखाती है। यह आईएमडीबी की वर्ल्ड टॉप 250 टीवी शो की सूची में 83वें स्थान पर है। चौथे सीजन के पूरा होने की घोषणा से फैंस रोमांचित हो गए हैं। हालांकि, अभी तक शो के प्रसारण की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
Actress: एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ इन हसीनाओं ने अभिनय में आजमाई किस्मत, दमदार अदाकारी से जीता दर्शकों का दिल
फैंस हुए उत्साहित
निर्देशक श्रेयांश पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। 'गुल्लक 4' का एक पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'गुल्लक सीजन 4 की शूटिंग खत्म। हर हर महादेव।' इसके साथ उन्होंने 'गुल्लक सीजन 4' के पूरे क्रू सदस्यों की एक तस्वीर साझा की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'थके हुए शरीर, खुश आत्माएं, मुस्कुराते हुए चेहरे और ढेर सारी यादें। इस तरह हमने समापन किया।' इस पोस्ट के बाद से फैंस उत्साहित हो गए और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर की गई थी शोले-दीवार, इस वजह से आज तक नहीं देखी दोनों फिल्म
सीरीज के कलाकार
इससे पहले 'गुल्लक' के अभिनेता हर्ष मायर ने अपने 'गुल्लक' सह-कलाकारों के साथ एक तस्वीर साझा की थी और कैप्शन में लिखा था, 'ये चार लोग एक साथ...? इसका केवल एक ही मतलब हो सकता है। लोडिंग..गुल्लक।' श्रेयांश पांडे द्वारा निर्मित सीरीज परिवार की छोटी-छोटी खुशियों, दुखों और भावनाओं को पेश करती है। 'गुल्लक 4' सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे।
Lahore 1947: 'लाहौर 1947' का हिस्सा बने अली फजल, फिल्म में सनी देओल के साथ निभाएंगे अहम भूमिका