फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma: काम पर जाने से नफरत करती थीं तुनिशा शर्मा? बोली थीं- डिप्रेशन ने मुझे जॉम्बी बना दिया!

Mon, 26 Dec 2022 05:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते वर्ष एक इंटरव्यू के दौरान तुनिशा ने कहा था कि जब वह शो 'इंटरनेट वाला लव' कर रही थीं उस दौरान वह भावनात्मक रूप से बुरी तरह टूटी हुई थीं। 
विज्ञापन
Tunisha Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' फेम एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की अचानक मौत से हर कोई हैरान है। रिपोर्टस के मुताबिक एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है। वह अपने को-स्टार शीजान खान के प्यार में थीं। तुनिशा की मौत से महज दो सप्ताह पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था। शीजान से जुदाई का सदमा तुनिशा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और सेट पर ही मौत को गले लगा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शीजान से ब्रेकअप के कारण तुनिशा तनाव में थीं। फिलहाल पुलिस मर्डर और आत्महत्या दोनों एंगल से एक्ट्रेस की मौत की जांच में जुटी है। तुनिशा शर्मा की निजी जिंदगी की बात करें तो वह डिप्रेशन से भी जूझ चुकी थीं। एक बार एक मीडिया बातचीत में उन्होंने खुद इसका जिक्र करते हुए कहा था कि इसे चलते वह जॉम्बी बन गईं थीं।

विज्ञापन

 
बीते वर्ष एक इंटरव्यू के दौरान तुनिशा ने कहा था कि जब वह शो 'इंटरनेट वाला लव' कर रही थीं उस दौरान वह भावनात्मक रूप से बुरी तरह टूटी हुई थाीं और डिप्रेशन  से जंग लड़ रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा था कि वह 2018 से पहले डिप्रेशन से जूझ रही थीं। 2018 में उन्हें इसके लिए दवाएं भी लेनी पड़ी थीं। इसी इंटरव्यू में तुनिशा ने कहा था कि वह एंजाइटी से जूझ रही थीं और इसका इलाज भी कराया।
Bigg Boss 16: बिग बॉस ने पलट दिया सारा खेल, एक-दो नहीं इस बार इन आठ कंटेस्टेंट में से कोई होगा एलिमिनेट?
विज्ञापन


बीते वर्ष एक मीडिया संस्थान से हुई बातचीत में तुनिशा ने जिक्र किया था कि बहुत कम उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया था, इसलिए उन्होंने बहुत जल्दी काम शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी कजिन और दादी समेत कुछ अन्य करीबियों को भी खो दिया। तुनिशा ने कहा था, 'इसके चलते मुझे एंजाइटी और डिप्रेशन हुआ। मुझे याद है जब मैंने उपचार शुरू किया, मैं एक जॉम्बी बन गई थी। मुझे काम पर जाने से नफरत होती थी। इसके बाद सोशल मीडिया ने भी मुझे प्रभावित किया। मैंने एक एक्टर को रिप्लेस किया था, जिसके बाद मुझे नफरत भरे कमेंट्स मिले। यह मुझ पर भारी पड़ा।' इंटरव्यू में तुनिशा ने कहा था कि तब उनके को-स्टार कंवर ढिल्लों ने उनकी काफी मदद की थी।
विज्ञापन

Vijay Devarakonda: अगर आप भी हैं विजय के 100 में से एक जबरा फैन, तो मिलेगा इस शानदार जगह पर घूमने का मौका

बता दें कि बीते शनिवार को तुनिशा ने अपने शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस की मौत के एक दिन बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रविवार को कोर्ट में पेशी के बाद शीजान को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।
Santhanam: साउथ अभिनेता ने शेयर किया बाघ के साथ वीडियो, पशु दुर्व्यवहार के लिए यूजर्स ने की आलोचना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें