फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma Death: शीजान से ब्रेकअप की वजह से तनाव में थीं तुनिशा, एफआईआर कॉपी में सामने आई यह बात

Sun, 25 Dec 2022 10:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एफआईआर कॉपी के मुताबिक, तुनिशा शर्मा अपने को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस की मौत से महज 15 दिन पहले ही शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया था।
विज्ञापन
Tunisha Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के अचानक निधन से हर कोई हैरान है। अब तक सामने आई जानकारियों के मुताबिक एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है। उन्होंने सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। इस बीच तुनिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अब सामने आ गई है। इसके अलावा एक्ट्रेस के सुसाइड केस की एफआईआर कॉपी भी सामने आई है। इसमें एक्ट्रेस की आत्महत्या को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। इसमें जिक्र किया गया है कि तुनिशा तनाव में थीं और इसकी वजह थी शीजान खान से ब्रेकअप। 

विज्ञापन

Tunisha Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
एफआईआर कॉपी के मुताबिक, तुनिशा शर्मा अपने को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस की मौत से महज 15 दिन पहले ही शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया था। इसके चलते एक्ट्रेस तनाव में रहने लगी थीं। एफआईआर रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि तुनिशा ब्रेकअप की वजह से तनाव में थीं। पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से एक्ट्रेस ने आत्महत्या करने का इतना बड़ा कदम उठाया।
Merry Christmas: देवोलीना ने शादी के बाद सेलिब्रेट किया पहला क्रिसमस, पति शाहनवाज संग इस अंदाज में आईं नजर

Tunisha Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' फेम एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मगर, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक्ट्रेस की मां की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। वालिव पुलिस ने शीजान खान के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत केस दर्ज किया है और उन्हें गिरफ्तार किया है। 
Cirkus Box Office Collection: दर्शकों ने दिया रोहित शेट्टी को तगड़ा झटका, वीकएंड पर महज इतनी कमाई कर सकी सर्कस
विज्ञापन

बता दें कि एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 20 वर्षीय एक्ट्रेस का निधन दम घुटने की वजह से हुआ है। बता दें कि जेजे अस्पताल में एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस मर्डर और सुसाइड दोनों एंगल से एक्ट्रेस की मौत की वजहों की जांच कर रही है।
Salman Khan: दबंग खान ने जला दी थी अपने पापा की कमाई? बिग बॉस के मंच पर एक्टर ने बताई इसकी सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें