फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: 'पठान का ट्रेलर क्यों नहीं कर रहे रिलीज', फैन के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब

Sun, 25 Dec 2022 09:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख से पठान के ट्रेलर के बारे में पूछते हुए लिखा, "पठान ट्रेलर रिलीज क्यों नहीं कर रहे? इस पर शाहरुख ने मजेदार ढंग से जवाब दिया।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पठान के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका के कपड़ों के रंग की वजह से अभिनेता पर कई लोगों ने सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि, किंग खान का इस गाने पर कोई बयान सामने नहीं आया था। फिलहाल शाहरुख अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर शाहरुख अपने फैंस के साथ रूबरू हुए। रविवार को किंग खान ने बेहद कम समय के लिए आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए।

विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस सेशन में सुपरस्टार ने पठान से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए, लेकिन उनमें एक सवाल सबसे खास रहा। एक ट्विटर यूजर ने शाहरुख से पठान के ट्रेलर के बारे में पूछते हुए लिखा, "पठान ट्रेलर रिलीज क्यों नहीं कर रहे? इस पर शाहरुख ने मजेदार ढंग से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "हा हा मेरी मर्जी !! "जब आएगा तब आएगा।" इसके अलावा एक यूजर ने शाहरुख से सवाल किया कि ऐसी बॉडी बनाने में आपको कितना समय लगा? इस पर किंग खान ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, '57 साल ब्रो...।' एक अन्य यूजर ने शाहरुख से पूछा कि आपने चॉपर उड़ाना कब सीखा? इस पर अभिनेता ने कहा कि साइकिल चलाने की ट्रेनिंग के साथ।


शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस बार शाहरुख ने आस्क मी सेशन को छोटा कर दिया था क्योंकि उनके छोटे बेटे अबराम खान ने अभिनेता को फोन कर दिया। जाने से पहले, उन्होंने अपने प्रशंसकों को "मेरी क्रिसमस" और एडवांस में "हैप्पी न्यू ईयर" की भी शुभकामना दी। उन्होंने लिखा, "अब जाना है... छोटा बेटा बुला रहा है। आप सभी का धन्यवाद। आपको नया साल मुबारक हो और क्रिसमस की शुभकामनाएं। सभी खुश रहें और आप सभी के जीवन के हमेशा सबसे अच्छे दिन हों...। आपका भला हो।"
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शाहरुख खान इन दिनों राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान वह बीच-बीच में पठान का भी प्रचार कर रहे हैं। पठान में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें