फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma Net worth: तुनिशा ने कम उम्र में जमा लिए थे इंडस्ट्री में पैर, इतने करोड़ की थीं मालकिन

Sat, 24 Dec 2022 10:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tunisha Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीवी जगत की मशहूर अदाकार तुनिशा शर्मा आज इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुनिशा ने आत्महत्या की है। उन्होंने सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इतनी कम उम्र में तुनिशा के दुनिया छोड़कर जाने से फैंस को झटका लगा है। बता दें कि एक्ट्रेस की उम्र महज 20 वर्ष थी। इतनी कम उम्र में उन्होंने इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा लिया था। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में...

विज्ञापन

Tunisha Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
आगामी 4 जनवरी 2023 को तुनिशा अपना 21वां जन्मदिन मनातीं। मगर, अपने जन्मदिन से चंद दिन पहले उन्होंने मौत को गले लगा लिया। तुनिशा के परिवार के सदस्यों के बारे में कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पिता का निधन हो चुका है। वहीं, उनकी मां, भाई और बहन चंडीगढ़ में रहती हैं। तुनिशा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तुनिषा को अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल से ज्यादा लोकप्रियता मिली। तुनिशा का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। वहीं से उनकी स्कूलिंग हुई। लेकिन आगे एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वह मुंबई आ गईं। यहां आकर न सिर्फ उन्होंने नाम कमाया, बल्कि खूब दौलत भी कमाई।
Disha Patani: बोल्ड पहनावे के कारण फिर ट्रोल्स के निशाने पर दिशा पाटनी, लोगों ने बताया दूसरी उर्फी

Tunisha Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक तुनिशा को डांस और एक्टिंग का काफी शौक था। उन्होंने इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चुना। उन्होंने छोटे से करियर में कई सीरियल्स में काम किया। न सिर्फ छोटे पर्दे पर, बल्कि फिल्मों में भी उन्होंने किस्मत आजमाई। 'फितूर', 'बार बार देखो', 'कहानी 2', 'दबंग 3' जैसी फिल्मों में उन्हें देखा गया। तुनिशा के दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी थी। वह काफी हंसमुख थीं।
Rozlyn Khan: सविता भाभी फेम रोजलिन ने बाल्ड लुक में शेयर कीं तस्वीरें, फैंस को दी क्रिसमस की बधाई
विज्ञापन

Tunisha Sharma - फोटो : सोशल मीडिया
तुनिशा ने इंडस्ट्री में एक बाल कलाकार के रूप में अपना सफर शुरू किया था। भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से तुनिशा ने टीवी डेब्यू किया था। तब से अब तक वह कई चर्चित शो का हिस्सा बनीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुनिशा करीब 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन थीं। 
Cirkus Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी नहीं चला 'सर्कस' का जादू, फिल्म ने की महज इतनी कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें