फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday Fitness: खुद को रखना चाहते हैं फिट, तो घर पर बॉलीवुड के इन गानों के साथ पूरा करें अपना वर्कआउट रूटीन

Tue, 04 Oct 2022 08:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज के दौर में सभी अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। ऐसे में अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, लेकिन वर्कआउट करना बोरिंग लगता है तो हम आपको एक्सरसाइज करने का एक मजेदार तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
बॉलीवुड गाने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहते हैं। ऐसे में वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखते हैं। अपने पसंदीदा सितारों को देखकर फैंस भी फिट होने की इच्छा रखते हैं, लेकिन कई बार कुछ लोगों को एक्सरसाइज करने में उतना मजा नहीं आता, जितना उन्हें दूसरी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने में आता है। यही वजह है कि कई लोग डांस को ही अपने एक्सरसाइज रूटीन में फॉलो करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही गाने लेकर आए हैं, जिन पर डांस करके आप अपने एक्सरसाइज रूटीन को मजेदार बना सकते हैं।

विज्ञापन

डांस पे चांस के स्टेप्स बिगिनर्स के लिए परफेक्ट
यह गाना बिगिनर्स के लिए काफी बढ़िया है। गाने के लिरिक्स के साथ ही इसके स्टेप्स भी आसान और बढ़िया हैं, जिन्हें आप अपने वर्कआउट के साथ आराम से कर सकते हैं। ऐसे में इसे अपने इंटेन्स डांस वर्कआउट में शामिल कर आप फिट हो सकते हैं।

Tuesday Fitness: 48 साल की उम्र में भी गजब के फिट दिखते हैं ऋतिक रोशन, जानें क्या है अभिनेता की फिटनेस का राज

बैलेंस के लिए करें आहूं आहूं
यह गाना आपके पूरे रूटीन के लिए सबसे बढ़िया है। इससे आपको फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस मिलेगा, जो सबसे अच्छा है। ऐसे में इस गाने पर जुम्बा करना भी बेहतर साबित होगा।

Tuesday Fitness: 79 की उम्र में युवाओं को भी मात देते हैं अमिताभ बच्चन, जानें बिग बी का डाइट और फिटनेस प्लान

नगाड़ा संग ढोल बाजे है शानदार
यह गाना सिर्फ गरबा या डांडिया करने के लिए नहीं है। इस गाने के डांस स्टेप्स इस तरीके के हैं कि अगर आप उन्हें फॉलो करेंगे तो पैर और कमर का वर्कआउट बहुत ही शानदार तरीके से होगा।

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड में एंग्री यंग मैन के नाम से खूब मशहूर हुए अमिताभ, इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

इट्स द टाइम टू डिस्को पर परफेक्ट कार्डियो
इस गाने के स्टेप्स बहुत आसान हैं और उन्हें याद करना भी मुश्किल नहीं है। यह गाना जितना मजेदार है, उतना ही इस पर डांस करना भी होगा। इसमें आप जम्पिंग और ट्विस्टिंग करते हैं, जो आपका वर्कआउट सेशन भी करा देता है। 

Amitabh@80: बीच कोरोना सुबह पांच बजे शूटिंग के लिए पहुंचे अमिताभ, लंच में सबके साथ बैठकर खाए सैंडविच


 
विज्ञापन

ले गई ले गई के शानदार स्टेप्स
इस गाने में फुटवर्क, वेस्ट मूवमेंट, स्ट्रेच और बॉडी के विभिन्न हिस्सों के वर्कआउट करने के लिए आसान से स्टेप्स हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप गाने का मजा उठाने के साथ ही फिटनेस पर भी ध्यान दे सकते हैं।

Tuesday Fitness: 67 की उम्र में भी एकदम फिट हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और खूबसूरती का राज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें