बेटी राहा के साथ समय बिताना चाहते हैं रणबीर
दरअसल, जिस दौरान उनकी बेटी ने जन्म लिया उस वक्त रणबीर से एक इंटरव्यू में बेटी राहा को लेकर सवाल किया गया था। रणबीर से पूछा गया था कि अब आप पिता बनने जा रहे हैं, तो क्या अब आप कपूर परिवार की वसीयत के बारे में सोच रहे हैं। रणबीर ने इसपर जवाब दिया कि बेटी राहा कपूर के जन्म से पहले उनके सीए ने वसीयत बनाने को कहा था, हालांकि उस चीज से मैं काफी हैरान था। जिसपर मैंने कहा कि भाई इतनी कम उम्र में वसीयत बनाकर मैं क्या करूंगा। उन्होंने आगे बताया कि मैंने अपने सीए को कहा कि वसीयत तब जरूरी होती है जब आप हर तरह के काम से मुक्त हो जाते हो। फिलहाल मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं। अभी मैं महज एक पिता बनने की खुशी के बारे में सोच रहा हूं। मुझे अपनी बेटी के साथ कैसे टाइम बिताना है और मैं बस फिलहाल इन्ही सब चीजों की प्लानिंग कर रहा हूं।
Ram Charan: राम चरण के बच्चे का जन्म भारत में ही होगा, पत्नी उपासना ने अफवाहों पर लगाया विराम