फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: शादी के बाद रणबीर कपूर का हाल बेहाल, लड़ाई होने पर ऐसा कर देती हैं पत्नी आलिया

Sat, 18 Mar 2023 01:13 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर और आलिया आए दिन मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं। फैंस भी उनकी बेटी राहा कपूर को देखने की इच्छा जताते रहते हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है। करीना ने अपने चैट शो में रणबीर से पूछा कि जब उनका आलिया से झगड़ा होता हैं तो वह इस पर क्या करते हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं। रणबीर इस समय ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं तो वहीं, आलिया अपनी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में चल रही हैं । हाल ही में, रणबीर अपनी बहन करीना कपूर खान के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ का हिस्सा बने, जहां उन्होंने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए और यह भी बताया कि वह जब आलिया से लड़ रहे होते हैं तो क्या करते हैं।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor - फोटो : social media

करीना कपूर के चैट शो में पहुंचे रणबीर कपूर
रणबीर और आलिया आए दिन मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं। फैंस भी उनकी बेटी राहा कपूर को देखने की इच्छा जताते रहते हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है। करीना ने अपने चैट शो में रणबीर से पूछा कि जब उनका आलिया से झगड़ा होता हैं तो वह इस पर क्या करते हैं। रणबीर ने कहा, ‘जब भी कोई लड़ाई होती है। मैं बस थोड़ा स्पेस ले लेता हूं। आलिया बिल्कुल वकील की तरह है। अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है तो वह तब तक आपका पीछा नहीं छोड़ती हैं, जब तक अपना पॉइन्ट ना क्लियर कर लें। मैं उनसे बिल्कुल अलग हूं। मुझमें ना तो कोई इगो है और ना ही सेल्फ रिस्पेक्ट। मैं सही हूं या फिर गलत मैं सॉरी बोलकर खुश रहता हूं।’

KRK: केआरके का इस एक्टर को 'नशेड़ी' बताना पड़ा भारी, शिकायत पर कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

रणबीर कपूर - फोटो : social media

रणबीर ने बताया कैसे रहता है आलिया की नेचर
रणबीर ने आगे कहा, ‘जब भी किसी कपल में लड़ाई होती है तो दोनों एक दूसरे को इतना बुरा-भला बोलते हैं, जिससे उन्हें काफी चोट पहुंचे। सच बताऊं तो यह सब करने का कोई मतलब नहीं होता है। आपकी बातें आपके पार्टनर को काफी बुरी लगती है और वह उन बातों को लेकर बैठ जाता है। ऐसे में चीजें क्लीयर करनी पड़ती हैं।’

Bhumi Pednekar: UNDP की राष्ट्रीय पैरोकार बनीं भूमि पेडनेकर, कहा- दुनिया को बदल सकती हैं महिलाएं

विज्ञापन

रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media

इस फिल्म में आएंगे नजर
आपको बता दें कि रणबीर और आलिया की पिछले साल 2022 के अप्रैल महीने में शादी हुई थी। दोनों एक बच्ची के माता-पिता हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर जल्द ही  ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें