फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने बताया अपनी सेहत का हाल, बोलीं- बड़े हार्ट अटैक से जूझना रहा मुश्किल

Sat, 04 Mar 2023 06:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुष्मिता सेन ने फैंस के साथ बातचीत करते हुए कहा कि अब वह ठीक हैं। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को जानकारी दी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अभिनेत्री की सेहत से जुड़ी इस चौंका देने वाली खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। अब फैंस लगातार उनसे जुड़ी हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अब अभिनेत्री ने खुद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस के साथ बातचीत की और अपनी तबीयत की जानकारी देते हुए कई बातों का खुलासा किया।

विज्ञापन
Trending Videos

सुष्मिता सेन - फोटो : social media
सुष्मिता ने फैंस के साथ बातचीत करते हुए कहा कि अब वह ठीक हैं। उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। उन्होंने खुलासा किया कि वह एक बहुत बड़े दिल के दौरे से बच गईं। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी धमनी में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज था। वह लगातार अपनी फिटनेस पर ध्यान देती थीं, इसलिए वह इससे लड़ पाईं। उन्होंने अपने फैंस से भी अपनी बॉडी को फिट रखने की सलाह दी।
 

Shraddha Kapoor: एयरपोर्ट पर फैंस के साथ ठुमके लगाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

सुष्मिता सेन - फोटो : social media
सुष्मिता ने कहा कि यह एक मुश्किल समय था, जो पार हो गया। हालांकि, इस चीज से उन्हें डर नहीं लगता। फैंस को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि बहुत सारे युवा दिल के दौरे से बचे नहीं हैं, इसलिए खुद की जांच करते रहना बहुत जरूरी है। महिलाओं को यह समझने की जरूरत है कि हार्ट अटैक गंभीर समस्या है। साथ ही इससे डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। जब आपको जीवन का एक नया सबक मिलता है तो आप इसका सम्मान करते हैं और सावधान रहते हैं, तभी आप व्यायाम करना सीखते हैं। अपनी इच्छा को और भी मजबूत करते हैं।

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 के निर्देशक से फैंस नाखुश, बोले- बासी कॉमेडी परोसने वाले फरहाद सामजी को हटाओ
विज्ञापन

सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही सुष्मिता ने अपने दोस्तों और फैंस को भी शुभकामनाएं और फूल भेजने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह इस प्यार से अभिभूत हैं। फैंस और दोस्तों के भेजे गए फूल से अब उनका घर ईडन के बगीचे जैसा दिखता है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने जल्द काम पर वापस आने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि अब वह सेट पर वापस आने और दर्शकों को 'आर्या' का तीसरा सीजन देने का इंतजार नहीं कर सकती हैं। एक बार जब उन्हें अपने डॉक्टरों से मंजूरी मिल जाएगी तो वह 'आर्या' को पूरा करने के लिए जयपुर रवाना हो जाएंगी।

Hrithik-Saba: सबा आजाद के साथ नवंबर में शादी करने वाले हैं ऋतिक रोशन! पिता राकेश ने बताया सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें