फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TTF Vasan: सड़क हादसे का शिकार हुए टीटीएफ वासन, स्टंट करने और लापरवाही के चलते यूट्यूबर पर दर्ज हुआ केस

Tue, 19 Sep 2023 06:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लोगों के बीच प्रसिद्ध बाइकर और यूट्यूब व्लॉगर टीटीएफ वासन अपने बाइक स्टंट और ट्रैवल वीडियो के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में टीटीएफ वासन को स्टंट दिखाना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
टीटीएफ वासन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेताओं के साथ ही आज कल यूट्यूबर्स भी लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अपने एक्सलूसिव कंटेंट के लिए ये लोग कुछ भी कर गुजरने के लिए हरदम तैयार रहते हैं। कभी कभार यूट्यूबर्स इस हद तक पहुंच जाते हैं कि अपनी जान जोखिम में भी डाल देते हैं और कभी-कभी अपने कारनामों के चलते पुलिस के शिकंजे में भी आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल ही में मशहूर बाइकर और यूट्यूब व्लॉगर टीटीएफ वासन के साथ। टीटीएफ वासन को लापरवाही और पूरी तरह से गैर जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए चलते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में टीटीएफ वासन
लोगों के बीच प्रसिद्ध बाइकर और यूट्यूब व्लॉगर टीटीएफ वासन अपने बाइक स्टंट और ट्रैवल वीडियो के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में टीटीएफ वासन को स्टंट दिखाना भारी पड़ गया। दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के चक्कर में उन्होंने रैश ड्राइविंग की, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इतना ही नहीं टीटीएफ वासन पर लापरवाही और गैर जिम्मेदारी के चलते केस भी दर्ज किया गया है। 
Nana Patekar: 'आज कल हर हफ्ते बदलते हैं पसंदीदा स्टार्स..', सुपरस्टार्स के स्टारडम पर नाना पाटेकर ने कसा तंज
विज्ञापन


स्टंट के चक्कर में हुआ एक्सीडेंट
दोस्तों के साथ अपने नए वीडियो के में टीटीएफ वासन मुंबई का सफर कर रहे थे। इस दौरान वासन ने चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर व्हीली स्टंट का प्रयास किया, जिसके चलते उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और फिसल गए। बाइक जैसे ही फिसली वह दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में जाकर गिरे। उन्हें एक राहगीर ने बचाया और इलाज के लिए तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनकी बाइक पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2023: मुंबई में सुबह से मची है इन 10 गानों की धूम, बप्पा को रिझाने के सबसे आसान तरीके

सीसीटीवी फुटेज के चलते केस दर्ज
चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखे वासन के स्टंट के चलते उन पर केस दर्ज किया गया है। ऐसे वासन अब पुलिस की गिरफ्त में हैं और नेटिजन्स भी उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। 
100 Years Of Dev Anand: सौवें जन्मदिन से ठीक पहले बिका देव आनंद का ऐतिहासिक बंगला, 400 करोड़ में हुआ सौदा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें