फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राइज एंड फॉल’ के विनर बने अर्जुन बिजलानी, सोनाक्षी की फिल्म ‘जटाधरा’ का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें आज की टॉप खबरें

Fri, 17 Oct 2025 08:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trending Today: मनोरंजन जगत में आज कई खबरें चर्चा में रहीं। अर्जुन बिजलानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की ट्रॉफी अपने नाम की। पढ़िए, इसके अलावा टॉप 5 खबरें कौन सी रहीं? 
विज्ञापन
ट्रेंडिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज फिल्मी दुनिया से लेकर टीवी जगत में काफी हलचल रही। कई फिल्मों के ट्रेलर, प्रोमो भी रिलीज हुए, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ भी शामिल रही। ट्रेडिंग न्यूज में विस्तार से पढ़िए कौन सी खबरें आज सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। 

विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी-अशनीर ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन बिजलानी ने जीती शो ‘राइज एंड फॉल’ की ट्राफी
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में लगभग 15 प्रतियोगी शामिल हुए थे। इसमें टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी, भोजपुरी स्टार पवन सिंह, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हुए। शुक्रवार को इस शो के विजेता टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी बने। आरुष भोला पहले रनरअप रहे और अरबाज पटेल शो के दूसरे रनरअप बने। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Rise And Fall Winner: अर्जुन बिजलानी की झोली में आई 'राइज एंड फॉल' की ट्रॉफी, कौन बना रनरअप? जानिए

पंकज धीर की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

पंकज धीर की प्रार्थना सभा में पहुंचे सेलेब्स 
सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाकर मशहूर हुए पंकज धीर का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। शुक्रवार को परिवार ने उनक प्रार्थना सभा रखी थी। इसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। मुकेश खन्ना, करणवीर बोहरा, रजत बेदी और उर्वशी ढोलकिया जैसे कई फिल्म, टीवी जगत के सितारे प्रार्थना सभा में मौजूद रहे। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: पंकज धीर की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे, मुकेश खन्ना से शिल्पा शेट्टी तक इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि 

जटाधरा का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी की फिल्म ‘जटाधरा’ का ट्रेलर 
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू स्टारर फिल्म 'जटाधरा' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हुआ। इस फिल्म में सोनाक्षी ने धन पिशाचिनी का रोल किया है। ‘जटाधारा’ में सोनाक्षी के अलावा शिल्पा शिरोडकर भी नजर आईं। यह फिल्म एक सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर है। फिल्म ‘जटाधारा’ 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।  

पूरी खबर यहां पढ़ें: 'जटाधरा का ट्रेलर रिलीज', खौफनाक कहानी से खुलेगा खजाने का राज, धन पिशाचिनी के रूप में सोनाक्षी का रौद्र रूप

‘अरासन’ का प्रोमो रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म ‘अरासन’ का दमदार प्रोमो आया सामने 
सिलंबरासन स्टारर फिल्म 'अरासन' का दमदार प्रोमो भी आज रिलीज हुआ। इसमें वह डबल रोल में नजर आए। एक किरदार सीधा-साधा है, वहीं दूसरा किरदार एक किलर का है। प्रोमो में कोर्ट रूम ड्रामा भी है। किलर वाले सीन में सिलंबरासन अपने अभिनय से चौंका देते हैं। यह फिल्म अगले साल ओणम पर रिलीज हो सकती है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: ‘अरासन’ का प्रोमो रिलीज, सिलंबरासन का डबल धमाका, दिखी मर्डर मिस्ट्री-थ्रिलर से भरी कहानी

विज्ञापन

जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में नया अपडेट 
पिछले कुछ समय से सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का मामला खबरों में है। हाल ही में जुबीन गर्ग के मौत मामले में दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पीटीआई के मुताबिक सिंगर के दो बैंड सदस्यों शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत को पिछले महीने सिंगापुर में हुई गायक की मौत के सिलसिले में 14 दिनों की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: न्यायिक हिरासत में भेजे गए जुबीन गर्ग की मौत मामले के दो आरोपी, जांच में लग सकता है तीन महीन से अधिक वक्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें