सिनेमा जगत की कई खबरें दिनभर चर्चा में रहीं। सलमान खान ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के चलते सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं, मल्टी स्टारर फिल्म 'मस्ती 4' का ट्रेलर जारी हुआ है। इसके अलावा एक दुखभरी खबर भी आई। मशहूर बांसुरी वादक दीपक सरमा का निधन हो गया है। और किन खबरों ने दर्शकों का ध्यान खींचा? पढ़िए ट्रेंडिंग न्यूज रिपोर्ट में...
मस्ती 4 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘मस्ती 4’ का ट्रेलर रिलीज
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी की एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती का चौथा भाग ‘मस्ती 4’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। एक बार फिर तीनों कलाकार मस्ती करते नजर आएंगे। 3 मिनट 4 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट एक बार फिर एडल्ट कॉमेडी ही है। जहां फिल्म के तीनों प्रमुख कलाकार रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी एडल्ट जोक मारते नजर आएंगे। ट्रेलर में भी कई तरह के एडल्ट जोक सुनाई दे रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: रिलीज हुआ ‘मस्ती 4’ का ट्रेलर, रोमांस के बाद एडल्ट कॉमेडी लेकर आए मिलाप जावेरी; फिल्म से जुड़े दो नए चेहरे
दीपक सरमा
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर बांसुरी वादक दीपक सरमा का निधन
जाने-माने बांसुरी वादक दीपक सरमा का बीते दिन सोमवार को 57 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। यह जानकारी उनके परिवार ने दी। असम प्रदेश के प्रसिद्ध बांसुरी वादक दीपक सरमा पिछले कुछ वर्षों से क्रोनिक लिवर रोग से जूझ रहे थे और वह उपचार के लिए पिछले महीने चेन्नई गए थे। वहीं अस्पताल में ही उनका निधन हो गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मशहूर बांसुरी वादक दीपक सरमा का निधन, 57 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
'दिल्ली क्राइम सीजन 3'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘वेलकम टू द जंगल’ की दिखी झलक
अक्षय कुमार ने आज 'वेलकम टू द जंगल' की एक खास झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिखाकर अपने फैंस को खुश कर दिया है। लेकिन इस बार उनके साथ कटरीना कैफ नहीं बल्कि कोई दूसरी एक्ट्रेस नजर आ रही हैं, जो फैंस को बेहद हॉट लग रही हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कटरीना को याद करते हुए अक्षय ने शेयर किया वीडियो, ‘वेलकम टू द जंगल’ की दिखी झलक; साथ नजर आई यह हॉट एक्ट्रेस