फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर शाहरुख ने मानी काजोल की यह खास सलाह, योगी बाबू समेत कई कलाकारों को दिए मजेदार जवाब

Tue, 04 Nov 2025 08:39 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Replied To Birthday Wishes: 2 नवंबर को शाहरुख खान के अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस दिन बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें बर्थ डे विशेज सोशल मीडिया के जरिए भेजी। आज मंगलवार को शाहरुख ने जन्मदिन पर मिली लगभग सभ विशेज का जवाब दिया। कुछ जवाब तो बहुत मजेदार रहे।
विज्ञापन
शाहरुख खान, काजोल, टाइगर श्रॉफ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को शाहरुख खान ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर काजोल, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, शिल्पा के अलावा कई सेलेब्स को बर्थ डे विशेज देने के लिए शुक्रिया कहा। किंग खान ने कुछ सेलेब्स की बर्थ डे विशेज का रिप्लाई बड़े ही मजेदार ढंग से दिया। साथ ही काजोल को रिप्लाई देते हुए शाहरुख ने बताया कि उन्होंने एक्ट्र्रेस की दी गई सलाह को जन्मदिन पर फॉलो किया है। जानिए, शाहरुख खान ने कैसे-कैसे जवाब सेलेब्स को दिए हैं। 

विज्ञापन


काजोल की कौन सी सलाह मानी
काजोल को अपने बर्थ डे विश का रिप्लाई देते हुए शाहरुख खान ने लिखा, ‘तुम्हारी सलाह मानी, मैं कैंडल्स को गिनता नही हूं। अब तो मैंने केक पर कैंडल लगाना ही बंद कर दिया है। लव यू।’ दरअसल, काजोल ने जन्मदिन पर किंग खान को यही सलाह दी थी कि केक पर लगी कैंडल्स ना गिने। शाहरुख ने कई और सेलेब्स को भी मजेदार जवाब बर्थ डे विशेज वाली पोस्ट पर दिए हैं। 
 


योगी बाबू से लेकर टाइगर श्रॉफ तक को दिए रिप्लाई
शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में नजर आए एक्टर योगी बाबू ने भी शाहरुख को जन्मदिन पर विश किया था। इसके जवाब में शाहरुख खान ने रिप्लाई दिया, 'थैंक्यू यू, डियर योगी बाबू। मैं आपको काफी मिस करता हूं।' आगे किंग खान ने टाइगर श्रॉफ और शिल्पा शेट्टी के अलावा कई सेलेब्स को बर्थ डे विश का रिप्लाई दिया। शिल्पा के साथ की गई फिल्म 'बाजीगर' का जिक्र किया, वहीं टाइगर श्रॉफ को जूनियर भिडू कहा। इसके अलावा टाइगर को रिप्लाई देते हुए किंग खान ने कहा कि वह जिम और डांस क्लास जाएंगे, इसके बाद टाइगर का अप्रूवल लेंगे।

विज्ञापन

 


   

 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: ‘किंग’ में दीपिका से रोमांस करेंगे शाहरुख, फिल्म को लेकर एसआरके बोले- ‘आप इसकी आलोचना कर सकते हैं’ 

बॉलीवुड से लेकर साउथ के दिग्गज कलाकारों को कहा शुक्रिया
शाहरुख खान ने कमल हासन को रिप्लाई करते हुए बताया कि उनसे बहुत कुछ सीखा है। अक्षय कुमार, सोनू सूद, गुलशन ग्रोवर, अनुपम खेर के अलावा भी कई सेलेब्स को शाहरुख ने बर्थ डे विशेज के लिए शुक्रिया कहा। सभी को दिल छू जाने वाली बातें लिखीं।

 


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें