धर्मेंद्र अस्पताल में हुए भर्ती
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। हालांकि, उनके करीबी पारिवारिक सूत्रों ने सभी को आश्वस्त किया है कि यह कोई गंभीर बात नहीं है और यह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी एक रूटीन जांच है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अस्पताल में भर्ती हुए 89 वर्षीय धर्मेंद्र, परिवार के सदस्याें ने बताई यह वजह; चिंतित हुए फैंस
कैटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कैटरीना की फोटोज वायरल होने पर भड़कीं सोनाक्षी
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं और इन दिनों घर पर आराम कर रही हैं। इसी बीच शुक्रवार का एक पैपराजी पेज ने कैटरीना कैफ की बालकनी में आराम फरमाती कुछ तस्वीरें शेयर कर दीं, जिसके बाद बवाल मच गया। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिर बहस छिड़ गई कि पैपराजी को सेलेब्स की प्राइवेट लाइफ में घुसने की आजादी किसने दी? मामले पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी राय जाहिर की। सोनाक्षी सिन्हा ने कैटरीना की प्रेग्नेंसी फोटो वाली पोस्ट पर रिएक्ट किया। वह लिखती हैं, ‘आपको क्या समस्या है? आपने एक महिला की परमिशन के बिना तस्वीर खींची और उसे सोशल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश किया। क्या यह गलत नहीं है? आप किसी अपराधी से कम नहीं हैं। यह शर्मनाक है।’
पूरी खबर यहां पढ़ें: कैटरीना की प्रेग्नेंसी फोटो वायरल करने वालों पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, सुनाई खरी-खोटी; बोलीं- ‘यह शर्मनाक है’
बाहुबली एपिक को लेकर सिनेमाघरों में दिखा क्रेज
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ सिनेमाघरों में आज यानी 31 अक्तूबर को रिलीज हो गई। यह फिल्म ‘बाहुबली’ के दोनों भागों को एक पार्ट में मिलाकर करके बनाई गई है। ‘बाहुबली द एपिक’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज दिखाई पड़ा रहा है। सोशल मीडिया पर थिएटर्स से कई वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें थिएटर में ‘बाहुबली द एपिक’ फिल्म देखने के दौरान अमरेंद्र बाहुबली के बचपन वाला दृश्य आता है। ये देख फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते हैं और एक शख्स को हाथों में उठा कर फूलों बरसाने लगते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: जुबीन गर्ग के लिए सिनेमाघरों ने किया यह खास काम, असम की पारंपरिक झलक भी दिखी
जुबीन गर्ग को दिया गया खास ट्रिब्यूट
31 अक्तूबर को दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मौके पर कुछ सिनेमाघरों में जुबीन गर्ग के लिए एक खास काम किया गया है। असम के कई सिनेमाघरों में जुबीन गर्ग के लिए एक खास सीट रखी गई है। इस सीट को अच्छे से सजाया गया। सीट पर जुबीन गर्ग की तस्वीर रखी गई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें सिनेमाघरों में रखी सीट को देखा जा सकता है। सीट पर असम का पारंपरिक गमछा भी रखा हुआ है। बताया जाता है कि यह जुबीन गर्ग के लिए श्रद्धांजलि है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: जुबीन गर्ग के लिए सिनेमाघरों ने किया यह खास काम, असम की पारंपरिक झलक भी दिखी
पूरी खबर यहां पढ़ें: जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म को लेकर दीवाने हुए दर्शक, क्या एक हफ्ते तक नहीं मिलेंगी 'रोई रोई बिनाले' की टिकटें?
प्रियंका को लेकर श्वेता केसवानी का दावा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि अमेरिकी एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का बयान है। श्वेता का कहना है कि प्रियंका ने भले ही दुनिया भर में नाम कमाया हो, लेकिन उन्होंने बाकी साउथ एशियन्स के लिए कोई रास्ता आसान नहीं किया। हाल ही में श्वेता केसवानी ने 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'प्रियंका ने जो हासिल किया है वो अविश्वसनीय है, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन वो मिंडी कालिंग जैसी नहीं हैं। मिंडी सिर्फ खुद के लिए काम नहीं कर रहीं, वो दूसरों को भी आगे ला रही हैं। वो लिखती हैं, प्रोड्यूस करती हैं और नए टैलेंट को मौका देती हैं।'
पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा पर भारतीय मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा आरोप, श्वेता केसवानी बोलीं- अपनों की मदद नहीं करतीं