फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: साउथ फिल्म निर्माता महेश कोनेरु का निधन, सितारों ने जताया शोक

Tue, 12 Oct 2021 03:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मंगलवार सुबह तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर महेश कोनेरु का कार्डिक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है।
विज्ञापन
महेश कोनेरु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आज एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्म अभिनेता नेदुमुदी वेणु के निधन के अगले ही दिन मंगलवार को तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर महेश कोनेरु का निधन हो गया है। महेश कोनेरु ने आज सुबह कार्डिक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म निर्माता महेश के निधन की खबर सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

फिल्म निर्माता के निधन पर उनके फैंस और कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  कोनेरु फिल्म स्टार जूनियर एनटीआर का काफी करीबी मित्र थे। अपने दोस्त की मौत की खबर सुन उन्होंने अपना दुख जाहिर किया। 

विज्ञापन

महेश कोनेरु- जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भारी मन और बेहद दुख से भर कर मैं आप सभी को सूचित कर रहा हूं कि मेरे प्यारे दोस्त महेश कोनेरु हमें छोड़ कर जा चुके हैं। मैं पूरी तरह स्तब्ध और निशब्द हूं। उनके परिवार और करीबियों को मेरी तरफ से संवेदनाएं।'
 

 

साउथ फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी महेश कोनेरु के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट किया- ओह नो.. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, और उनके परिवार को हिम्मत। ये बहुत दुखी करने वाला है।
 

 

कल्याणनम नंदमुरी ने ट्वीट किया- स्तब्ध हूं और विश्वास नहीं हो रहा है। एक आदमी जो दोस्त, परिवार और शुभचिंतक था वो अब इस दुनिया में नहीं है। महेश कोनेरु बैकबोन थे चाहे कुछ भी हो। मेरे लिए और पूरी इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा दुख है। उनके करीबियों को हिम्मत।

 

 

विज्ञापन

फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश कोनेरु ने कीर्थि सुरेश स्टारर फिल्म मिस इंडिया, सभाकु नमस्कारम और थिमारुसु और पुलिस वारी हिचारिका जैसी फिल्में बनाई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें