अक्सर फिल्मी सितारों को फिल्मों में अभिनय से अलग विज्ञापनों में भी देखा जाता है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के बड़े-बड़े सितारे साबुन, शैंपू और मंजन आदि उत्पादों का प्रचार करते नजर आते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स का वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में टॉम दांतों की साफ-सफाई के प्रति जागरुक करते आ रहे हैं। मगर, इसे लेकर हैंक्स ने बयान जारी कर कहा है कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। सच्चाई तो यह है कि उनकी जानकारी के बिना यह वीडियो बनाया गया है? क्या ऐसा संभव है? तो जवाब है बिल्कुल संभव! और इसका श्रेय जाता है एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को। चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं।