फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अपडेट: रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए रजनीकांत, पत्नी ने दी जानकारी

Thu, 28 Oct 2021 10:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बारे में उनकी टीम ने बताया कि उन्हें 'रूटीन चेकअप' के लिए अस्पताल आया गया है। अभिनेता गुरुवार शाम साढ़े चार बजे चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
अभिनेता रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रजनीकांत को हाल ही में चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में उनकी टीम ने बताया कि उन्हें 'रूटीन चेकअप' के लिए अस्पताल आया गया है। अभिनेता गुरुवार शाम साढ़े चार बजे चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे।

इससे पहले दिसंबर 2020 में 70 वर्षीय फिल्म अभिनेता को अपने थकावट और बल्ड प्रेशर में उतार-चढ़ाव का अनुभव होने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वह एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें दो दिनों के भीतर छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले सुपरस्टार का किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।

विज्ञापन

 

 

Trending Videos

अभिनेता रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत जल्द ही अपनी फिल्म अन्नात्थे में नजर वाले हैं। यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। हाल ही में 27 अक्टूबर को, अन्नात्थे को चेन्नई के एक निजी स्टूडियो में प्रदर्शित किया गया था। अभिनेता ने बुधवार को निजी स्क्रीनिंग में अपने परिवार के साथ यह फिल्म देखी।

विज्ञापन

अभिनेता रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों बाद अभिनेता ने घोषणा की थी कि वह फिलहाल अपने राजनीतिक दल को शुरू नहीं करेंगे। दरअसल, उन्होंने 2021 में तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल बनाने की योजना बनाई थी। उन्होंने अपने स्वास्थ्य के चलते यह फैसला किया था। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें