फिल्म इंडस्ट्री में एक नई गॉसिप सर उठा रही है। खबर है कि अनुष्का शर्मा फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ फिल्म देखकर निकलीं। इसके बाद इन दोनों के अफेयर से जुड़ी अफवाहों को मानों पंख लग गए।
शाहिद कपूर या रणवीर सिंह से नहीं बल्कि अनुष्का इन दिनों मीडिया से खफा हैं। हाल ही में अनुष्का एक थिएटर में निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ फिल्म देखते नजर आयी थीं।
कहीं खबर आई है कि अनुष्का और रोहित में कुछ खिचड़ी पक रही है। फिर क्या था मैडम आग बबूला हो गयी। अनुष्का इस स्टोरी के पीछे ही पड़ गयी कि किसने यह खबर दी और क्यों।
अनुष्का के प्रवक्ता इस खबर की पुष्टि करते हुए कहती हैं कि हां अनुष्का बहुत खफा हैं खासकर चीजों को जिस तरह से तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।
अनुष्का उस थिएटर में बाय चांस रोहित से मिल गयी थीं। रोहित भी वहां फिल्म देखने आएं थे। रोहित शादीशुदा हैं इसलिए अनुष्का को उनके परिवार के लिए और ज्यादा बुरा लगा है।
वैसे रोहित के मामले में अनुष्का के इस गुस्से को देखने के बाद लगता है कि शाहिद और रणवीर सिंह के उनके अफेयर्स की खबरों में कुछ तो सच्चई थी ही क्योंकि उन दोनों मामलों में अनुष्का गुस्सा होना तो दूर चुप्पी साध ली थी।