एक्टर अर्जुन रामपाल अपने अभिनय से ज्यादा हीरोईनों के साथ दिए गए इंटीमेट सीन्स के कारण चर्चा में अधिक रहे हैं। हीरोईन फिल्म में करीना कपूर जैसी अदाकारा के साथ भी अंतरंग दृश्यों का मौका उन्हें मिला था।
अपनी पिछली कई फिल्मों में भी अभिनेत्रियों के साथ उनके अंतरंग सीन्स अवश्य रहे हैं। फिर चाहे वह 'इंकार' हो या डी-डे। अर्जुन शादीशुदा है लिहाजा उनकी पत्नी को ऐसे सीन्स पर एतराज हो सकता है।
लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। उनकी पत्नी मेहर जेसिका जो खुद एक सुपर मॉडल रह चुकी हैं उनके फिल्मी अंतरंग दृश्यों पर कभी एतराज नहीं जतातीं।
अर्जुन का कहना है मेरी पत्नी जानती हैं कि यह मेरा पेशा है। उनका यह भी कहना है कि वह अपने फिल्मी काम की परिवार के लोगों के साथ चर्चा नहीं करते। ताकि अपने किरदार को लेकर वह फैमिली मेंबर्स को सरप्राइज दे सकें।
अर्जुन ने बताया डी-डे में भी मेरे इंटीमेट सीन्स हैं और मेरी पत्नी के मुताबित यह मेरी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। मेहर की पसंदीदा लिस्ट में अर्जुन की रॉक-ऑन व राजनीति फिल्में भी शामिल हैं।