बीते दिनों फिल्म 'सालार' का टीजर रिलीज हुआ। इसमें टीनू आनंद नजर आए। टीजर रिलीज के बाद से ही वह खूब लाइमलाइट में हैं। हर कोई उनकी अदाकारी की तारीफ कर रहा है। बता दें कि फिल्म 'सालार' में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। हाल ही में टीनू आनंद ने फिल्म के निर्देशक की जमकर तारीफ की है।