राजस्थानी डांसर और टिक टॉक स्टार प्रिया गुप्ता ने अपने नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी अश्लील वीडियो के खिलाफ आत्महत्या करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से नहीं हटाया गया और अपराधी की पहचान कर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेंगी। इस मामले में उन्होंने जल्द से जल्द पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बीते सोमवार की शाम को सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो सामने आया और देखते ही देखते वह वायरल हो गया। इसके बाद पूरे राजस्थान में सोना बाबू के नाम से मशहूर प्रिया गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्जी वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने कहा कि वायरल हो रहा अश्लील वीडियो पूरी तरह से फर्जी है अगर अपराधी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या कर लेंगी।
प्रिया गुप्ता ने कहा- सिर्फ मैं ही नहीं हर कोई जानता है कि वीडियो में दिखाने वाली लड़की मैं नहीं हूं। जो लोग मुझे जानते हैं वह मुझसे कह रहे हैं कि कोई आपको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो के जरिए प्रिया गुप्ता ने ये भी कहा है कि उन्हें ठीक से नींद नहीं आ रही है क्योंकि इस मामले का आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने भावुक होकर ये भी कहा कि अपनी जीविका चलाने के लिए वीडियोज बनाती हैं और डांस करती हैं।
वीडियों में प्रिया गुप्ता ने कहा- आज ये मेरे साथ हुआ है, बाद में कल को किसी ओर महिला के साथ भी हो सकता है। मेरा आप से और पुलिस से अनुरोध है कि अपराधी को जल्द से जल्द ढूंढने में मदद करें।
पढ़ें: फैन ने भूमि पेडनेकर के सामने रखा शादी का प्रस्ताव, ये जवाब देकर अभिनेत्री ने लूट ली वाहवाही