फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के साथ काम ना कर पाने का रानी मुखर्जी को है मलाल, कहा- बचपन से उनकी फैन रही हूं

Fri, 29 Nov 2019 12:42 PM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
rani mukerji - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा जगत में एक के बाद एक महिला प्रधान फिल्मों में नजर आ रहीं रानी मुखर्जी जल्द ही सिनेमाघरों में अपनी फिल्म 'मर्दानी 2' के साथ दस्तक देने वाली हैं। रानी मुखर्जी आज इंडस्ट्री में उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं जहां युवा अभिनेत्रियां उनके साथ काम करने का सपना संजोती हैं। हालांकि बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि रानी को आज भी अपनी कुछ पंसदीदी अभिनेत्रियों के साथ काम ना कर पाने का मलाल है। रानी मुखर्जी ने प्रो म्यूजिक काउंटडाउन में इस बात का खुलासा किया है। शो में रानी ने अपने बचपन, अपने सपनों और आकांक्षाओं के बारे में बात की। 
विज्ञापन


अपनी पहली ही फिल्म से अपनी छाप छोड़ने वाली रानी ने सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। हालांकि रानी मुखर्जी अब भी अपने कई चहेते कलाकारों के साथ काम नहीं कर पाई हैं। इंडस्ट्री के अपने पंसदीदा कलाकारों के बारे में पूछे जाने पर रानी ने कहा, 'मैं श्रीदेवी के साथ काम करना चाहती थी हालांकि अब वह हमारे बीच नहीं हैं। बचपन से मैं उनकी फैन रही हूं और मैंने उनके साथ काम करने का मौका खो दिया। हालांकि मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे भविष्य में रेखाजी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। वह मेरी पंसदीदा कलाकारों में एक हैं।' 

गौरतलब है कि रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मर्दानी 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रानी इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका अदा कर रही हैं। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी' का ही सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया है। यह फिल्म 13 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अनिल कपूर ने आमिर और सलमान को कहा 'ढोंगी', बोले- 'दूसरों को भटकाने का काम करते हैं'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें