फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिंग्माशु धूलिया को मिला एक अनोखा उपहार

Thu, 19 Sep 2013 12:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नार्वे में आयोजित ग्यारहवें बॉलीवुड फिल्म फेस्टीवल में निर्देशक तिग्मांशु धूलिया को फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन


वहीं अभिनेता जिमी शेरगिल को 'साहब बीबी और गैंगस्टर' के लिए बेस्ट हीरो का अवार्ड मिला है।

फिल्ममेकर राहुल मित्रा को 'साहब बीबी और गैंगस्टर' के लिए बेस्ट प्रॉड्यूसर का अवार्ड मिला। गौरतलब है कि 'पान सिंह तोमर' फिल्म को भारत में इस वर्ष राष्ट्रीय अवार्ड भी हासिल हुआ है।

इस फिल्म में इरफान खान की मुख्य भूमिका है इस रोल के लिए उनको भी बेस्ट हीरो का नेशनल अवार्ड मिल चुका है। ये फेस्टीवल लार्सकॉग सिनेमा सेंटर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। अवार्ड जीतने के बाद तिग्मांशु धूलिया और जिमी शेरगिल ने दर्शकों व ज्यूरी का अभिवादन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें