फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का मोशन पोस्टर रिलीज, तीनों लीड स्टार का दिखा बिंदास लुक

Thu, 24 May 2018 08:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के दर्शकों को फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को करण जौहर की प्रोड्क्शन कंपनी धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद अब 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।
विज्ञापन


फिल्म का यह नया मोशन पोस्टर देखने के बाद टाइगर श्रॉफ के फैंस के बीच फिल्म को देखने की एक्सइटमेंट बढ़ जाएगी। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' यह मोशन पोस्टर टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म के तीनों लीड स्टार पोस्टर में बेहद बिंदास अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' टाइगर श्रॉफ को छोड़कर बाकी दोनों एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म है। यह फिल्म साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा कैमियो करेंगे। हालांकि इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। पता हो कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन ,सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें