टाइगर श्रॉफ ने यह पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें टाइगर के साथ अक्षय कुमार दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार ने अपने दोनों हाथ में गन पकड़ रखी है और टाइगर श्रॉफ के हाथ में मशीन गन है। दूसरा हाथ अभिनेता ने अक्षय कुमार के कंधे पर रखा हुआ है। इस तस्वीर में दोनों का अंदाज काफी धांसू है।
टाइगर श्रॉफ ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'बड़े के बड़े दिन पर छोटे का एक छोटा हैपी बर्थडे पोस्ट, हैपी बर्थडे अक्षय कुमार।' सोशल मीडिया पर फैंस को अक्षय और टाइगर की यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। कई फैंस ने इस तस्वीर पर हार्ट और फायर का इमोजी शेयर करके इसे 'आग' बताया है।
बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्देशन अली अब्बास कर रहे हैं। उन्होंने ही इस फिल्म को लिखा भी है। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में क्रिसमस 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो चुका है।