करण जौहर एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम 'डेडली' बताया जा रहा है। इसकी पटकथा अनुराग कश्यप लिखेंगे और निर्देशन राज मेहता करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के जरिए एक नए यूनिवर्स की शुरुआत होगी। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म के जरिए पहली बार जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी पर्दे पर जमेगी। इतना ही नहीं, फिल्म के लिए वरुण धवन से भी बातचीत की जा रही है।