फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: रिलीज से पहले 'टाइगर 3' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा एक्शन सीन वाली फिल्म

Tue, 07 Nov 2023 02:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान हाल ही में, अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर से लेकर गाने तक को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अब हाल ही में, रिलीज से पहले ही 'टाइगर 3' ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है।
विज्ञापन
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान हाल ही में, अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर से लेकर गाने तक को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अब हाल ही में, रिलीज से पहले ही 'टाइगर 3' ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है।
विज्ञापन


रिलीज से पहले टाइगर 3 का कमाल
गौरतलब है कि अपनी रिलीज से पहले ही 'टाइगर 3' ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म में सबसे अधिक एक्शन सीन का दावा करते हुए पहले ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बहुप्रतीक्षित 'टाइगर 3' फिल्म में 12 एक्शन सेट-पीस का दावा करती है, जो वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में सबसे अधिक संख्या का रिकॉर्ड बनाती है। ट्रेलर ने पहले से ही इन एड्रेनालाइन-पंपिंग सीन की एक आकर्षक झलक पेश की है, जिसमें तीव्र हाथ से हाथ की लड़ाई, गोलियों की बौछार, गाड़ियों में विस्फोट करना शामिल है।
 

Kamal Haasan: कमल हासन ने बाल स्वास्थ्य संस्थान को दान किया वायुमंडलीय जल जनरेटर, जन्मदिन पर पेश की मिसाल

स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा एक्शन सीन्स फिल्म का बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन

मनीष शर्मा ने इस बात पर जोर डाला कि आगामी फिल्म में एक्शन अपने पिछली फ्रेंचाइजी से कैसे अलग है। सलमान खान और कैटरीना कैफ को सबसे बड़ी एक्शन जोड़ी बताते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक्शन केवल दिखावे के लिए नहीं है। यह उनकी कहानी का एक अंग है। मनीष ने कहा कि किरदारों के बीच संघर्ष का रिश्ता है। फिल्म बड़ी है इसलिए हम बड़े पैमाने पर ही एक्शन सीन को फिल्म में लाना चाहते हैं। मनीष ने जोर देकर कहा कि फिल्म के एक्शन सीक्वेंस हमारे समय की हॉलीवुड फिल्मों में देखे गए एक्शन दृश्यों की बराबरी करती हैं।


Kamal Haasan: जब हसीनाओं के कातिल बनकर कमल ने मचाया कोहराम, हिंदी में बनी रीमेक में दिखे राजेश खन्ना

विज्ञापन

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि दीवाली पर रिलीज होने वाली सलमान खान की एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'टाइगर 3' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिल गई है। बोर्ड से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सीबीएफसी ने जीरो कट के साथ मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को मंजूरी दे दी है। सीन में कटौती नहीं की गई है, लेकिन इसके संवादों से 'बेवकूफ' शब्द को 'मशरूफ' और 'मूर्ख' शब्द को 'व्यस्त' करने के लिए कहा गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें