फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई 'टाइगर 3', इन साइट्स पर फ्री में हो रही डाउनलोड

Mon, 13 Nov 2023 09:48 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। 
विज्ञापन
'टाइगर 3' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर यानी 12 नवंबर को रिलीज हुई, और पहले ही दिन इसने बंपर कमाई के साथ ओपनिंग की है। यह सलमान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। अब तक 'भारत' सलमान के करियर की हाइएस्ट ओपनर थी, लेकिन अब इसकी जगह 'टाइगर 3' ने ले ली है। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हो गई है।

विज्ञापन

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की टाइगर 3 को लेकर फैंस और दर्शकों के बीच काफी क्रेज दिखा। दिवाली की व्यस्तता को मात देकर भी फैंस की भारी भीड़ फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ-साथ इमरान हाशमी और शाहरुख खान को देखने के लिए बेताब दिखी। थिएटर्स के बाहर खूब ढोल-नगाड़े बज रहे थे और लोग नाच रहे थे। वहीं सिनेमाघरों में पटाखे तक जलाए गए। दोपहर 3 बजे तक के शोज में फिल्म ने खूब कमाई की, पर उसके बाद इसमें गिरावट दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह दिवाली का त्योहार और लक्ष्मी पूजा रही। लेकिन फिल्म तो असली काम दिन के शोज में ही कर चुकी थी।

टाइगर 3-12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन इस बीच फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। मीडिया पोर्टल द्वारा छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज के कुछ घंटो के बाद ही पायरेसी का शिकार हो गई है। खबर है कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 कई साइट्स पर फ्री में डाउनलोड हो रही है। इनमें टेलीग्राम, तमिल रॉक, फिल्मीवाप, पागल वर्ल्ड, फिल्मी मीट, 7स्टार एचडी और वेगा मूवीज साइट्स पर उपलब्ध है। सलमान खान ने पहले ही फिल्म को लीक न करने की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी फिल्म के रिलीज के दिन ही लीक हो गई है। अब ये देखना होगा कि इसका असर फिल्म की कमाई पर कितना पड़ता है।
विज्ञापन

बता दें कि, टाइगर 3 में इस बार सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ ही शाहरुख खान का भी एक्शन देखने को मिला है। फिल्म में इमरान हाशमी विलन के किरदार में नजर आ रहे हैं। दर्शकों की तरफ से मिले रिव्यू के मुताबिक फिल्म में तीनों की किरदारों छा गए हैं।

यह भी पढ़ें: 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें