फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब फिल्म के सेट पर शाहरुख खान से परेशान हुए सतीश शाह, आठ बार शूट करना पड़ा थूकने वाला सीन

Thu, 03 Aug 2023 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म मैं हूं ना में शाहरुख खान ने एक आर्मी अफसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह एक अंडरकवर रहकर एक कॉलेज के स्टू़डेंट के रूप में दिखे थे। वहीं, सतीश शाह एक प्रोफेसर के रोल में नजर आए थे।
विज्ञापन
मैं हूं ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में मैं हूं ना को भी जरूर शामिल किया जाता है। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म में किंग खान एक्शन अवतार में नजर आए थे। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया था। फिल्म में उनके अलावा जायद खान, अमृता राव, सुष्मिता सेन, बोमन ईरानी और सतीश शाह भी नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबर्दस्त कलेक्शन किया था। हाल ही में सतीश शाह ने इस फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया था। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको इसी फिल्म से जुड़ा यह वाकया बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

Rohit Roy: प्रशंसा करने के बावजूद अपनी फिल्मों में क्यों नहीं ले रहे हैं? रोहित रॉय का करण जौहर से बड़ा सवाल

प्रोफेसर के रोल में दिखे थे सतीश शाह
फिल्म मैं हूं ना में शाहरुख खान ने एक आर्मी अफसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में वह एक अंडरकवर रहकर एक कॉलेज के स्टू़डेंट के रूप में दिखे थे। वहीं, सतीश शाह एक प्रोफेसर के रोल में नजर आए थे। फिल्म में उनके किरदार का नाम प्रोफेसर रसाई था। गुस्से में बात करते समय प्रोफेसर रसाई के मुंह से थूक की छीटें खूब निकलती थीं। इसी वजह से कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स उनसे दूरी बनाकर ही रखते थे। 
Ghoomer: नितिन देसाई के सम्मान में 'घूमर' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट स्थगित, अभिषेक बच्चन ने बताया अब कब होगा रिलीज
विज्ञापन

अभिनेता ने बताया मजेदार किस्सा
अपने इस किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने बॉलीवुड बबल को बताया था कि शूट से पहले वह पानी का घूंट लेते थे और कभी कभी वह इतना जोर दे देते थे कि पानी स्प्रे के रूप में बाहर निकल आता था। उन्होंने बताया कि इस दौरान शाहरुख की हंसी छूट जाती थी, जिसकी वजह से सीन दोबारा शूट करना पड़ता था। अभिनेता ने बताया कि इस तरह उन्हें आठ बार एक सीन के लिए टेक देना पड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि कई रीटेक देने के बाद एक समय पर वह नाराज भी हो गए थे, फिर भी शाहरुख की हंसी नहीं रुक रही थी इसलिए बाद में इस सीन में जायद को भी लाना पड़ा। 
Zinda Banda: जब बजी वसीम बरेलवी के फोन की घंटी, आवाज आई, आदाब, वसीम साब! मैं शाहरुख खान बोल रहा हूं...

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें