सैफ अली खान, रानी मुखर्जी स्टारर "बंटी और बबली 2" आज यानी 17 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस बात की जानकारी देते हुए अमेज़न ने एक ट्वीट साझा किया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने लिखा कि "बंटी और बबली 2" ने आपके लिए मुसीबत दोगुनी कर दी है, आशा है कि आप अपने दिलों को लूटवाने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि "बंटी और बबली 2" इसी साल 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। थिएटर्स में रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद अब फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है। वरुण शर्मा द्वारा निर्देशित, यह 2005 की फिल्म "बंटी और बबली" का पार्ट-2 है, जिसमें अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने अभिनय किया था। "बंटी और बबली 2" में कॉन आर्टिस्ट कपल्स की दो पीढ़ियां हैं जो एक-दूसरे के खिलाफ हो जाती हैं।