जया बच्चन ने कहा कि यह शर्मनाक हरकत है। कांग्रेस को एमएलए रमेश कुमार पर बेहद सख्त कार्रवाई कर एक उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि…सदन में ऐसी बात बोलने की तो छोड़ो, कोई ऐसा सोच भी न सके। उन्होंने कहा, “यह बहुत ही घिनौना मामला है। ऐसी मानसिकता वाले लोगों को सभा में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।" अपमानजनक टिप्पणियों को 'शर्मनाक' करार देते हुए, जया ने एएनआई से कहा कि विधायक के शर्मनाक व्यवहार पर पार्टी को उनसे सख्ती से निपटना चाहिए।
क्या था पूरा मामला?
कर्नाटक विधानसभा में संवेधानिक पद पर आसीन रह चुके, पूर्व अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने कहा कि देखिए, एक कहावत है- जब बलात्कार को नहीं रोक पांए, तो लेट जाइए और इसका आनंद लीजिए। उन्होंने आसीन अध्यक्ष से कहा कि आप ठीक इसी स्थिति में हैं। हैरानी की बात यह है कि इस बयान पर सख्य कार्रवाई करने की बजाए विधानसभा में मौजूद अध्यक्ष हंसी के ठहाके लगाने लगे और किसी ने भी उनके इस भद्दे बयान पर कोई आपत्ति नहीं जताई।
बढ़ते विरोध के बाद मांगी माफी
विधायक केआर रमेश कुमार ने दुष्कर्म पर अपनी भद्दी और अश्लील टिप्पणी पर माफी मांगते हुए लिखा, "मैं अब से अपने शब्दों को ध्यान से चुनूंगा!" विधानसभा में "बलात्कार" के बारे में की गई अमर्यादित और लापरवाही पूर्ण टिप्पणी के लिए सभी से खेद व्यक्त करना चाहता हूं। मेरा इरादा गलत नहीं था या जघन्य अपराध को कम करने वाला नहीं था, लेकिन यह एक ऑफ द कफ टिप्पणी थी! मैं अब से अपने शब्दों को सावधानी पूर्वक आप सभी के सामने रखूंगा।