टीम रामायण का पोस्ट
आज 20 अक्तूबर दिवाली के शुभ अवसर पर टीम 'रामायण' ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पूरा ब्रम्हांड दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही फिल्म का नाम लिखा दिखाई दिया 'रामायणम्'। इस पोस्ट के साथ टीम ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'हैप्पी दिवाली।'
फैंस हैं नाराज
दिवाली के अवसर पर फैंस फिल्म 'रामायण' के निर्माताओं से उम्मीद कर रहे थे कि आज रणबीर कपूर का लुक या फिल्म का टीजर रिलीज होगा। लेकिन निर्माताओं ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जिससे फैंस काफी नाराज हैं। एक फैन ने रणबीर कपूर का ai के जरिए लुक तैयार किया और लिखा, 'रामायण... जय श्री राम', एक और फैन ने लिखा, 'दिवाली 2026 का इंतजार नहीं कर सकता', एक और फैन ने लिखा, 'आज सही मौका था फिल्म का लुक जारी करने के लिए', एक और फैन ने लिखा, 'एक पोस्टर तो डाल ही सकता हैं', एक और फैन ने लिखा, 'कम से कम राम और सीता जी का फर्स्ट लुक ही दिखा देते।'
फिल्म 'रामायण' के बारे में
फिल्म 'Ramayana' का पहला भाग 2026 में रिलीज होगा। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इस फिल्म को भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है। इस फिल्म का संगीत हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु राम, साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल राम भक्त हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और साउथ स्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: काजोल ने DDLJ के 30 साल पूरे होने का मनाया जश्न, साथ ही शेयर किया मजेदार पोस्ट; जिसे पढ़कर आप भी हंस पड़ेंगे