क्या खास है पोस्टर में
फिल्म DDLJ के लिए अपना प्यार दर्शाते हुए काजोल ने स्विट्जरलैंड के एक रेलवे स्टेशन के दरवाजे पर लगे बर्गर शॉप के प्रचार वाले पोस्टर की एक तस्वीर भी साझा की। पोस्टर पर लिखा है, 'शाहरुख ने काजोल के कान में कहा, चलो बर्गर शर्गर खाते हैं।' काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'स्लाइड में देखिए कि यह फिल्म कितना आगे बढ़ चुकी है... @iamsrk #AdityaChopra।'
काजोल का पोस्ट
काजोल ने सोमवार को फिल्म DDLJ को रिलीज के 30 साल पूरे होने पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर कीं। काजोल ने पोस्ट के साथ लिखा, 'डीडीएलजे ने आज 30 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन जिस तरह से यह दुनिया भर में और हर किसी के दिल और दिमाग में फैल गई है, उसकी गिनती नहीं की जा सकती... इस अभूतपूर्व तरीके से इसे प्यार करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।'
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी ने अपने दोस्तों संग मनाया दिवाली का जश्न, पीले लहंगे में दिखीं क्यूट
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की कहानी
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' राज (शाहरुख खान) और सिमरन (काजोल) की कहानी है, जो अपने दोस्तों के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने जाते हैं और एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। राज, सिमरन के परिवार को खुश करने की अनगिनत कोशिशें करता है ताकि दोनों की शादी हो सके, लेकिन सिमरन के पिता (अमरीश पुरी) पहले ही अपने दोस्त के बेटे से उसका रिश्ता तय कर चुके होते हैं। आगे की कहानी काफी दिलचस्प है।
यह भी पढ़ें: दिवाली पर अपनाएं आठ अभिनेत्रियों का यह शानदार लुक, आलिया-करीना की तरह दिखें बेहद खूबसूरत