फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Village: प्राइम वीडियो की नई हॉरर सीरीज 'द विलेज' का टीजर हुआ रिलीज, जानें कब-कहां देख सकेंगे फिल्म

Thu, 09 Nov 2023 06:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग तमिल हॉरर ऑरिजिनल सीरीज 'द विलेज' के प्रीमियम की तारीख की घोषणा की, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन
द विलेज का टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग तमिल हॉरर ऑरिजिनल सीरीज 'द विलेज' के प्रीमियम की तारीख की घोषणा की, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। प्राइम वीडियो की सीरीज द विलेज जिसका टीजर और रिलीज डेट गुरुवार को जारी कर दिया गया है। यह क्रीचर सीरीज है जो तमिल के साथ अन्य भाषाओं में भी रिलीज की जा रही है।

विज्ञापन


कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी 
द विलेज की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए बड़े ही कठिन मिशन पर निकलता है। स्टूडियो शक्ति प्रोडक्शंस के बैनर तले बी.एस. राधाकृष्णन द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज को मिलिंद राऊ, धीरज वैद्य और दीप्ति गोविंदराजन ने लिखा और क्रिएट किया है।

ये कलाकार आएंगे नजर 
इस सीरीज में लोकप्रिय तमिल एक्टर आर्य मुख्य भूमिका में हैं, जिनके साथ दिव्या पिल्लई, आझिया, आडुकलम नरेन, जॉर्ज मायन, पी.एन. सनी, मुथुकुमार के, कलैरानी एस.एस, जॉन कोक्कन, पूजा.वी. जयप्रकाश, अर्जुन चिदम्बरम, और थलाइवासल विजय जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी बेहद अहम किरदार निभाए हैं।

कब होगी रिलीज?

विज्ञापन

द विलेज प्राइम वीडियो पर 24 नवंबर को भारत के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में स्ट्रीम की जा रही है। अंग्रेजी सबटाइटल्स में जोड़े गए हैं। बता दें कि, 'द विलेज' प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाउस हेल्प की लापता बेटी को ढूंढने के लिए आगे आईं सनी लियोनी, अभिनेत्री ने की इनाम की घोषणा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें