फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Release: राजकुमार राव की 'श्री' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन देगी दस्तक

Thu, 09 Nov 2023 04:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'श्री' पहले 15 सितंबर 2023 को रिलीज होनी थी। लेकिन, अब इसमें बदलाव कर दिया गया है और दर्शकों को अब इसे देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजकुमार राव की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच अलग उत्साह देखने को मिलता है। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'श्री' को लेकर चर्चा में हैं। यह मशहूर दृष्टिहीन बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की बायोपिक है। इस फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। इसकी रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। अब कब होगी रिलीज? चलिए जानते हैं...

विज्ञापन


अगले साल होगी रिलीज
फिल्म 'श्री' की नई रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। टी-सीरीज और  चॉक एन चीज फिल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म अगले साल दस्तक देगी। राजकुमार राव की 'श्री' अगले साल 10 मई को रिलीज होगी।  बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी कर रहे हैं। राजकुमार राव के साथ इस फिल्म में अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर भी नजर आएंगे। 
Kadak Singh: जी5 ने किया पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म 'कड़क सिंह' का एलान, रिलीज हुआ पहला पोस्टर
विज्ञापन


करना होगा और इंतजार
बताते चलें कि यह फिल्म पहले 15 सितंबर 2023 को रिलीज होनी थी। लेकिन, अब इसमें बदलाव कर दिया गया है और दर्शकों को अब इसे देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। जगदीप सिद्धू और सुमित पुरोहित ने इस फिल्म को लिखा है।
विज्ञापन

Salaar: प्रभास की सालार में नजर आएंगी गदर 2 फेम निमरत कौर? फिल्म में अभिनेत्री का होगा स्पेशल डांस नंबर

इस फिल्म में भी आएंगे नजर
राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'श्री' के अलावा राजकुमार राव आने वाले समय में अपनी सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' के दूसरे पार्ट यानी 'स्त्री 2' में नजर आएंगे। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। यह फिल्म भी अगले साल रिलीज होने की कतार में है।
Mr and Mrs Mahi: मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें जान्हवी-राजकुमार कब मचाने आ रहे धमाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें