'द वैक्सीन वॉर' को विवेक अग्निहोत्री ने काफी प्रमोट भी किया था, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द वैक्सीन वॉर की तारीफ की है।
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मगर उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। डायरेक्टर की इन उम्मीदों पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है। 'द वैक्सीन वॉर' को विवेक अग्निहोत्री ने काफी प्रमोट भी किया था, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द वैक्सीन वॉर की तारीफ की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कही यह बात
हाल ही में राजस्थान के जोधपुर में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने 'द वैक्सीन वॉर' का जिक्र करते हुए कहा 'मैंने सुना है एक फिल्म आई है 'द वैक्सीन वॉर'. अच्छा है हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोविड से लड़ाई लड़ने के लिए रात दिन मेहनत की। अपनी लैब में एक ऋषि की तरह साधना की। हमारी महिला वैज्ञानिकों ने भी अदभूत काम किया। उन सारी बातों को 'द वैक्सीन वॉर' में दिखाया गया है। उस फिल्म को देखने के बाद गर्व हो रहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने ऐसा-ऐसा काम किया है।'
28 सितंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
बता दें कि 'द वैक्सीन वॉर' फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हुई थी। चिकित्सा विज्ञान फिल्म भारत में सीओवीआईडी -19 महामारी की चपेट में आने के बाद कोवैक्सिन विकसित करते समय भारतीय वैज्ञानिकों के सामने आने वाली चुनौतियों का वर्णन करती है। यह फिल्म भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के संघर्षों पर आधारित है। इससे पहले अगस्त में, निर्माताओं ने इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी टूर के तहत अमेरिका में द वैक्सीन वॉर की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की थी।