खबर है कि रणबीर अपनी बहन रिद्दिमा कपूर की दिल्ली वाली सहेली को डेट कर रहे हैं। अब उस लड़की ने भी एक बड़ा बयान दिया है। रणबीर की दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड बताई जा रही मॉडल भारती मलहोत्रा ने रणबीर को लेकर एक अहम बयान दिया है। भारती का कहना है कि वो रिद्दिमा कपूर की दोस्त जरूर है लेकिन रणबीर की गर्लफ्रेंड नहीं है।
मैं रणबीर की फैन नहीं भारती ने कहा कि मैं रणबीर कपूर को डेट नहीं कर रही। यहां तक कि मैं कभी रणबीर से पहले मिली भी नहीं और न उसकी फैन हूं। मैं नहीं जानती कि ये खबरें कौन उड़ा रहा है।भारती ने कहा कि मैं किसी और को चाहती हूं। ये जरूर किसी दिलजले की करतूत है। मुझे तो तब पता चला जब मैंने सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के साथ अपनी तस्वीरें देखीं। लोगों ने यूं ही शरारत में यह अफवाह फैला दी है। मैं अपने प्यार के साथ खुश हूं। यानी जिस लड़की के साथ रणबीर की फोटो वायरल हो रही थी वो किसी और के इश्क में गिरफ्तार निकली।