फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अबकी बार मोदी सरकार' नारा देने वाले पीयूष पांडेय को इंटरनेशनल अवार्ड, अमिताभ ने ऐसे दी बधाई

Wed, 13 Dec 2017 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांस इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ क्रिएटिविटी में दो भारतीयों ने कामयाबी का झंडा गाड़कर दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। दरअसल, देश के जाने-माने एड गुरू पीयूष पांडेय और उनके फिल्म डायरेक्टर भाई  प्रसून पांडेय को कांस लायंस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, शेर ऑफ सेंट मार्क से सम्मानित किया जाएगा। इस अवार्ड से सम्मानित होने वाले ये पहले भारतीय होंगे।
विज्ञापन


T 2740 - What a moment !! First Indians to win this prestigious Award from Cannes .. congratulations Piyush ji and Prasoon ji and many more to come .. for me personally it has been an absolute honour to have worked with you .. बधाई बधाई ! भारत का झंडा गाड़ दिया विदेश में !🙏🙏 pic.twitter.com/pP1zMVCaz2— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 13, 2017


जिसके बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दोनों को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बधाई दी। अब से कुछ देर पहले ट्वीट करते हुए अमिताभ लिखते हैं कि, 'अद्भुत क्षण!! कांस के इस गरिमापूर्ण सम्मान पाने वाले पहले भारतीय...पीयूष जी-प्रसून जी..बधाई हो...अभी और आगे बढ़ना है। मेरे लिए ये व्यक्तिगत रूप से गर्व का पल है कि मैंने आप दोनों के साथ काम किया। बधाई बधाई! भारत का झंडा गाड़ दिया विदेश में ! 🙏🙏
विज्ञापन
विज्ञापन

एन्सेनटियल इवेंट्स के सीईओ फिलिप थॉमस ने पीयूष और प्रसून पांडे को संबोधित करते हुए ईमेल करते हुए लिखा कि, 'अगले साल हम आप दोनों का सम्मान करना चाहते हैं, आप दो भाइयों ने भारत में क्रिएटिविटी का चेहरा बदल दिया है।'

इसके अलावा पीयूष 2004 में कान फिल्म फेस्टिवल के जूरी अध्यक्ष होने वाले पहले एशियाई थे, 2012 में उन्हें सीएलओ, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, एएएआई द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 2016, वह भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त एक पुरस्कार पद्म श्री को प्राप्त करने के लिए विज्ञापन और संचार क्षेत्र में पहले व्यक्ति बन गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें